400 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे भाग
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन (ISAR) के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एंब्रियोलॉजी इसार 2026’ होटल मैरियट में शुरू हुआ। 20 सितंबर तक चलने वाले सम्मेलन में भ्रूण विज्ञान, एम्ब्रायो ट्रांसफर, मेल इनफर्टिलिटी, जेनेटिक्स और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा कर रहे हैं। | PMCH Udaipur Embryology ISAR 2026
सम्मेलन की अध्यक्षता ISAR की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीता तांदुलवाडकर कर रही हैं। पहले दिन 9 प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें भ्रूण संवर्धन प्रणाली, ओवेरियन स्टिमुलेशन से एम्ब्रायो ट्रांसफर, मेल इनफर्टिलिटी, प्री-आईवीएफ वर्कअप, ART में जेनेटिक्स तथा नए ART और सरोगेसी कानूनों से जुड़े विषय शामिल रहे।
कार्यशालाओं में विट्रिफिकेशन, माइक्रोमैनिप्युलेशन आधारित ICSI और एम्ब्रायो बायोप्सी पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। प्रतिभागियों को लेजर तकनीक, ट्यूबिंग, माइक्रोडिसेक्शन और सिमुलेटर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला।
ISAR एम्ब्रियोलॉजी कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. केशव मल्होत्रा ने कहा कि तकनीकी बदलावों के बीच निरंतर प्रशिक्षण जरूरी है। सचिव डॉ. आशीष काले और आयोजन सचिव डॉ. मनीषा वाजपेयी ने बताया कि सम्मेलन में देश-विदेश के 400 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य नई तकनीकों, शोध और क्लीनिकल अनुभव को साझा कर ART प्रैक्टिस के मानकों को मजबूत करना है।

