AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आठ इंच बारिश से तरबतर हुआ आसपुर, खेरवाड़ा में साढ़े पांच इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 18, 2026
Reading Time: 3 mins read
heavy rain in Mewar before monsoon withdrawal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून विदाई से पहले मेवाड़ में तेज बारिश: डूंगरपुर-सलूंबर-उदयपुर में भारी से अतिभारी बारिश

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मेवाड़ के कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, सलूंबर और उदयपुर जिलों में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर जिले के आसपुर में 200 मिलीमीटर यानी 8 इंच बारिश हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। वहीं उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 135 मिलीमीटर यानी करीब साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई। rain in udaipur division | rain in Mewar before monsoon withdrawal

तेज बारिश के चलते कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मानसून के इस दौर से राहत मिली है। मेवाड़ के जलस्रोतों और कैचमेंट क्षेत्रों में हुई बारिश से स्थानीय स्तर पर पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद भी बनी है। | rain in udaipur division

डूंगरपुर जिले में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहा। आसपुर में 200 मिलीमीटर और सोम कमला अम्बा क्षेत्र में 198 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। फलोज में 164 मिलीमीटर, गणेशपुर में 122 मिलीमीटर और डूंगरपुर में 111 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में आधा इंच बारिश हुई।

पिछोला में रात भर में एक इंच पानी बढ़ा

देवास के बांधों से पानी डायवर्ट करने से हो रही पानी की आवक से रात भर में पिछोला के जलस्तर में एक इंच की बढ़ोतरी होकर जलस्तर 6 फीट 10 इंच हुआ है। सीसारमा नदी में साढ़े तीन फीट पानी का बहाव है। पिछोला में पानी लाने अलसीगढ़ बांध की टनल के गेट डेढ़ फीट जबकि मादड़ी बांध की टनल के गेट ढ़ाई फीट खोल रखे है।

भंवर सेमला बांध के गेट खोले

इधर प्रतापगढ़ जिले में स्थित भंवर सेमला बांध आज दोपहर में लबालब होकर छलक गया। पानी की आवक को देखते हुए जलसंसाधन विभाग ने पानी की निकासी के लिए बांध के 4 गेट खोल दिए है। बांध में कैचमेंट से पानी की आवक बनी हुई है।

डूंगरपुर में बारिश के प्रमुख आंकड़े (मिलीमीटर में) :

  • आसपुर 200
  • सोम कमला अम्बा 198
  • फलोज 164
  • गणेशपुर 122
  • डूंगरपुर 111
  • बनकोडा 106
  • देवल 90
  • वेन्जा (जोथ्रिपाल) 90
  • गामड़ी अहाड़ा 89
  • कनबा (बिछीवाड़ा) 87
  • ओबरी 74
  • सागवाड़ा 74
  • गलियाकोट 51
  • धंबोला (सीमलवाड़ा) 42

उदयपुर जिले में खेरवाड़ा और ऋषभदेव में तेज बारिश

उदयपुर जिले में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। खेरवाड़ा में 135 मिलीमीटर, ऋषभदेव में 127 मिलीमीटर और डाया में 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नया गांव में 95 मिलीमीटर तथा केजड़ में 98 मिलीमीटर बारिश हुई।

  • खेरवाड़ा 135
  • ऋषभदेव 127
  • डाया 118
  • केजड़ 98
  • नया गांव 95
  • कोटड़ा 68
  • जयसमंद 60
  • बावलवाड़ा 56
  • कानोड़ 21
  • गोगुंदा 17

सलूंबर में भी मानसून सक्रिय

सलूंबर जिले में सराड़ा में 132 मिलीमीटर, सेमारी में 129 मिलीमीटर, झल्लारा में 118 मिलीमीटर और सलूंबर में 114 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। लसाड़िया में 58 मिलीमीटर और जयसमंद में 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

मेवाड़ के अन्य इलाकों में भी बारिश

बारिश का असर मेवाड़ के अन्य जिलों में भी देखने को मिला। राजसमंद के सरदारगढ़ में 43 मिलीमीटर और भीम में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। बांसवाड़ा के अरथूना में 35 मिलीमीटर तथा चित्तौड़गढ़ के राशमी में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के वागन बांध में 21 मिलीमीटर बारिश हुई।

इन जिलों में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Aaspur Rainar live newsDungarpur Rainheavy rain in Mewar before monsoon withdrawalKherwara Rainlatest news in hindiMewar WeatherMonsoon Rainrain in Mewar before monsoon withdrawalrain in Udaipur divisionrajasthan Monsoonrajasthan weatherudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .