इस साल झीलों के लिए मानसून उम्मीद अनुरूप नहीं रहा
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। मानसून सीजन में उदयपुर के झीलों के कैचमेंट में अपेक्षित तेज बारिश नहीं होने से पिछोला और फतहसागर झील अभी भी पूरी तरह नहीं भर पाई हैं। ऐसे में जलसंसाधन विभाग ने पिछोला झील का जलस्तर बढ़ाने के लिए देवास प्रथम बांध (अलसीगढ़ बांध) और मादड़ी बांध का पानी डायवर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। | Pichola Lake water from Dewas | Pichola Lake water level
विभाग के अनुसार, दोनों बांधों से करीब 45 एमसीएफटी पानी पिछोला झील में पहुंचाया जा सकेगा। इससे पिछोला का जलस्तर मौजूदा 6 फीट 9 इंच से बढ़कर करीब 8 फीट 3 इंच तक पहुंचने की संभावना है। पिछोला का पूर्ण भराव स्तर 11 फीट है। | Pichola Lake water from Dewas | Udaipur lake water level | Fateh Sagar water level
कैचमेंट के बांधों में इतना पानी नहीं कि पिछोला के साथ फतहसागर भी भर जाए
जलसंसाधन विभाग के अनुसार, अलसीगढ़ और मादड़ी बांध से मिलने वाले पानी से फिलहाल पिछोला का जलस्तर बढ़ाया जा सकेगा। लेकिन इन बांधों में उपलब्ध पानी इतना नहीं है कि पिछोला की पूर्ति के साथ-साथ स्वरूपसागर लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर को भी पर्याप्त पानी दिया जा सके।
यानी मौजूदा परिस्थितियों में देवास के पानी से प्राथमिकता पिछोला झील का जलस्तर बढ़ाने पर रहेगी, जबकि फतहसागर के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की चुनौती बनी हुई है।

सीसारमा नदी में करीब 5 फीट तक पानी का बहाव हो सकता
अलसीगढ़ और मादड़ी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सीसारमा नदी में करीब 5 फीट तक पानी का बहाव हो सकता है। नदी में पानी का बहाव तेज होने की संभावना को देखते हुए जलसंसाधन विभाग ने सीसारमा नदी के किनारे रहने वाले लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आकोदड़ा बांध से इस बार नहीं मिल पा रहा अपेक्षित सहयोग
पिछोला और फतहसागर को भरने में आकोदड़ा बांध की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मानसून के साथ-साथ गर्मी के दिनों में भी यहां से दोनों झीलों को पानी उपलब्ध कराया जाता रहा है। लेकिन इस साल कम बारिश के कारण आकोदड़ा बांध में पर्याप्त पानी जमा नहीं हो पाया है।
आकोदड़ा बांध का जलस्तर वर्तमान में 60 फीट के मुकाबले करीब सवा फीट ही है। ऐसे में यहां से पानी पिछोला में डायवर्ट किया जाए या नहीं, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े: मौसम विभाग ने पहले ही दे दिए थे चिंता जनक संकेत
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

