AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर मेयर: भाजपा ने पारस सिंघवी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस की ओर से पूनम कुंवर मैदान में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 16, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur Mayor Election 2026 BJP has finalized Paras Singhvi as its mayoral candidate


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सामर,भट्ट पर भारी पड़े पारस

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर नगर निगम के मेयर पद को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा ने पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने डॉ. पूनम कुंवर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। | Udaipur Mayor Election 2026 | Udaipur Mayor Election 2026: BJP Paras Singhvi

भाजपा में पारस सिंघवी के नाम पर बनी सहमति

उदयपुर नगर निगम के चुनाव परिणाम में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद मेयर पद के लिए पार्टी के भीतर कई नामों पर चर्चा चल रही थी। प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट और पारस सिंघवी प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। इससे पहले भाजपा ने अपने पार्षदों से मेयर पद के लिए पसंदीदा नाम भी मांगे थे। | Udaipur Mayor Election 2026 | Udaipur Mayor Election 2026: BJP Paras Singhvi

पार्टी के भीतर चले मंथन के बाद आखिरकार पारस सिंघवी के नाम पर सहमति बनी। सिंघवी इससे पहले उदयपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर रह चुके हैं। 2026 के नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड 24 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की।

विधानसभा टिकट नहीं मिला, अब मेयर पद की जिम्मेदारी

पारस सिंघवी इससे पहले नगर निगम में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उदयपुर से भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए उन्होंने प्रयास किया था, लेकिन टिकट नहीं मिला। इस बार नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा के भीतर कई दावेदारों के बीच मुकाबला था। अंततः पार्टी ने सिंघवी के नाम पर मुहर लगाई।

कांग्रेस ने डॉ. पूनम कुंवर को उतारा

कांग्रेस ने मेयर पद के चुनाव के लिए डॉ. पूनम कुंवर को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। पूनम कुंवर नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से कांग्रेस की पार्षद निर्वाचित हुई हैं।

भाजपा के पास बहुमत

उदयपुर नगर निगम में कुल 80 वार्ड हैं। 2026 के चुनाव परिणामों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। उपलब्ध परिणामों के अनुसार भाजपा के 53 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जबकि कांग्रेस के 23 और अन्य 4 पार्षद हैं। निगम बोर्ड में बहुमत के आधार पर भाजपा के पारस सिंघवी का मेयर बनना तय है।

यह भी पढ़े: पारस का संघर्ष सफल हुआ

मेयर की रेस: सामर की बिसात, सिंघवी का संघर्ष या भट्ट की लॉबिंग?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: bjpBJP Mayor CandidatecongressCongress Mayor Candidatelatest news in hindiparas singhviPoonam Kunwarrajasthan local body electionRajasthan local body electionsUdaipur MayorUdaipur Mayor CandidateUdaipur Mayor Election 2026udaipur Municipal CorporationUdaipur Municipal Corporation Electionudaipur nagar nigam

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .