AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून विदाई से पहले राजस्थान में खंड वर्षा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 16, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur monsoon 2026 update


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की विदाई का समय अब करीब आ गया है। विदाई से पहले मानसून प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में खंड वर्षा के रूप में सक्रिय है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। हालांकि, यह बारिश व्यापक नहीं होने के कारण झीलों, तालाबों और बांधों में पर्याप्त पानी की आवक की उम्मीद कम है। | Rajasthan Monsoon Withdrawal 2026

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पाली जिले के हेमावास में सर्वाधिक 82 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं नागौर के रियाबाड़ी में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। | Rajasthan Monsoon Withdrawal 2026

उदयपुर में हल्की बारिश, झीलों में आवक की उम्मीद कम

उदयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। गोगुंदा में 7 मिलीमीटर, देवास में 6 मिलीमीटर और ऋषभदेव में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद इसकी मात्रा और क्षेत्र सीमित रहने से उदयपुर की झीलों में उल्लेखनीय पानी की आवक की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

19 सितंबर से राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू होने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

इस मानसून सीजन में राजस्थान के अधिकांश जिलों में उम्मीद के अनुरूप बारिश नहीं हुई। इसका असर झीलों, तालाबों और बांधों के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। कई जलस्रोत अभी भी पूरी तरह नहीं भर पाए हैं। मानसून की विदाई से पहले होने वाली स्थानीय बारिश से कुछ क्षेत्रों को राहत मिल सकती है, लेकिन व्यापक जलभराव के लिए पर्याप्त बारिश की जरूरत बनी हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindimonsoonmonsoon 2026Monsoon DepartureMonsoon withdrawalrajasthan Monsoonrajasthan newsrajasthan rainrajasthan weatherScattered RainSouthwest Monsoon Update 2026udaipurudaipur rainudaipur weatherweather update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .