AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोटड़ा साढ़े तीन इंच, ओगणा ढाई और मदार में सवा दो इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 15, 2026
Reading Time: 3 mins read
Heavy Rainfall rain in Dungarpur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विदाई से पहले मानसून मेहरबान

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने से पहले एक बार फिर बारिश का दौर सक्रिय है। मेवाड़ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी दर्ज की गई। उदयपुर जिले के कोटड़ा में प्रदेश की सर्वाधिक 88 मिलीमीटर यानी करीब साढ़े तीन इंच बारिश दर्ज की गई। | Udaipur rain and Rajasthan monsoon update | Udaipur rain monsoon update

उदयपुर शहर में भी बीती रात अच्छी बारिश हुई। यहां 36 मिलीमीटर यानी करीब डेढ़ इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के कारण जिले के कुछ जलाशयों के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। | Udaipur rain and Rajasthan monsoon update | Udaipur rain monsoon update

हालांकि, उदयपुर की प्रमुख झीलों पिछोला और फतहसागर के कैचमेंट क्षेत्रों में पर्याप्त तेज बारिश नहीं होने से अभी पानी की आवक शुरू नहीं हुई है। झीलों में पानी की आवक के लिए कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश जरूरी है।

इस बारिश से जहां किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं जलाशयों और झीलों के जलस्तर पर भी बारिश के असर पर नजर बनी हुई है।

15 सितंबर को इन संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इससे मेवाड़ के कई इलाकों में मानसून की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

16-17 सितंबर को उत्तर राजस्थान में बदलेगा मौसम

16 और 17 सितंबर को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के साथ शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

19 सितंबर से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के पश्चिमी भागों से मानसून की विदाई के लिए मौसम परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना जताई गई है।

उदयपुर जिले में पिछले 24 घंटे में बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में )

  • कोटड़ा: 88 मिमी (भारी वर्षा)
  • ओगणा: 63
  • मदार: 55
  • भिंडर: 38
  • कानोड़: 37
  • उदयपुर शहर: 36
  • बारापाल: 36
  • गोगुंदा: 30
  • फलासिया: 30
  • कुराबड़: 29
  • ऋषभदेव: 28
  • नई: 27
  • देवास: 26
  • बबलवाड़ा: 21
  • झाड़ोल: 21
  • बड़गांव: 19
  • नया गांव: 16


मेवाड़ के अन्य क्षेत्रों में भी तेज बारिश

  • सलूंबर डाया: 65 मिमी(भारी वर्षा)
  • जयसमंद: 46
  • लसाड़िया: 46
  • प्रतापगढ़ वैगन बांध: 43
  • डूंगरपुर गामड़ी अहाड़ा: 39
  • छोटीसादड़ी: 35
  • डूंगरपुर वेन्जा (जोथरीपाल): 35
  • गलियाकोट: 32

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsheavy rain in udaipurKotda RainKotda rainfallMewar RainmonsoonMonsoon RainMonsoon withdrawalRainfall Updaterajasthan MonsoonRajasthan Rainfall Updaterajasthan weatherUdaipur newsudaipur news updateudaipur rainUdaipur rainfall updateudaipur weather

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .