AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निगम चुनाव: वार्ड 1 से कांग्रेस के संजय शर्मा 302 वोट से जीते, शहर कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी भी विजयी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 14, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur nagar nigam election 2026 ward 1 result sanjay sharma


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। नगर निगम उदयपुर चुनाव 2026 की मतगणना शहर के आरसीए कॉलेज में जारी है। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी अधिकृत चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 (बड़गांव) से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने 302 वोट से जीत दर्ज की है। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 Ward 1 Result | Udaipur nagar nigam Election Result 2026

संजय शर्मा को 2,476 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा को 2,174 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 302 वोट से हराया। संजय शर्मा इससे पहले बड़गांव के सरपंच रह चुके हैं। सरपंच कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, मतदाताओं से सीधे जुड़ाव और आमजन के बीच उनकी सक्रियता को उनकी जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 Ward 1 Result | Udaipur nagar nigam Election Result 2026

बड़गांव के नगर निगम में शामिल होने के बाद यह पार्षद पद के लिए पहला चुनाव था। वार्ड 1 में कुल 4,671 विधि मान्य वोट रहे। 31 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी खुशवंत को 21 वोट मिले। नामांकन के बाद खुशवंत ने संजय शर्मा को समर्थन दे दिया था।

वार्ड 2 में भी कांग्रेस की जीत

वार्ड नंबर 2 (मनोहरपुरा क्षेत्र ) से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन सिंह केलावत ने भाजपा के लक्ष्मण माली को पराजित किया। हर्ष वर्धन सिंह केलावत को 1,691 वोट, जबकि लक्ष्मण माली को 1,237 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी प्रतापसिंह को 347 वोट मिले और 29 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।

ये प्रत्याशी भी जीते

नगर निगम उदयपुर के विभिन्न वार्डों में जारी परिणामों के अनुसार:

  • वार्ड 65: कांग्रेस के किशनलाल भील विजयी, भाजपा के नारायणलाल गमेती को हराया।
  • वार्ड 17: कांग्रेस की डॉ. पूनम कुंवर विजयी रहीं। उन्होंने भाजपा की मीना चौहान को हराया। डॉ. पूनम कुंवर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी हैं।
  • वार्ड 49: भाजपा के दीपक नागदा विजयी, कांग्रेस के श्याम सुंदर गुर्जर को हराया।
  • वार्ड 33: भाजपा के जतीन श्रीमाली विजयी, कांग्रेस के दीपक जैन को हराया।
  • वार्ड 34: भाजपा की अलका गुर्जर विजयी, कांग्रेस की प्रेरणा सुहालका को हराया।
  • वार्ड 66: भाजपा के उमेश मनवानी विजयी, कांग्रेस के सत्येंद्र चौधरी को हराया।
  • वार्ड 18: भाजपा के कुलदीप मेहता विजयी रहे।
  • वार्ड 50: भाजपा के किरण कुमार जैन विजयी रहे।

उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जैसे-जैसे अधिकृत परिणाम जारी किए जा रहे हैं, वैसे-वैसे अलग-अलग वार्डों की तस्वीर साफ हो रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjpcongresslatest news in hindiRajasthanRajasthan municipal electionrajasthan newsSanjay SharmaUdaipur Election ResultUdaipur Municipal Election 2026Udaipur nagar nigam Election Result 2026Udaipur newsWard 1 Result

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .