AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निगम चुनाव: वार्ड 1 से कांग्रेस के संजय शर्मा 302 वोट से जीते, शहर कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी भी विजयी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 14, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur nagar nigam election 2026 ward 1 result sanjay sharma


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। नगर निगम उदयपुर चुनाव 2026 की मतगणना शहर के आरसीए कॉलेज में जारी है। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जारी अधिकृत चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 (बड़गांव) से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने 302 वोट से जीत दर्ज की है। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 Ward 1 Result | Udaipur nagar nigam Election Result 2026

संजय शर्मा को 2,476 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा को 2,174 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 302 वोट से हराया। संजय शर्मा इससे पहले बड़गांव के सरपंच रह चुके हैं। सरपंच कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, मतदाताओं से सीधे जुड़ाव और आमजन के बीच उनकी सक्रियता को उनकी जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। | Udaipur Municipal Corporation Election 2026 Ward 1 Result | Udaipur nagar nigam Election Result 2026

बड़गांव के नगर निगम में शामिल होने के बाद यह पार्षद पद के लिए पहला चुनाव था। वार्ड 1 में कुल 4,671 विधि मान्य वोट रहे। 31 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी खुशवंत को 21 वोट मिले। नामांकन के बाद खुशवंत ने संजय शर्मा को समर्थन दे दिया था।

वार्ड 2 में भी कांग्रेस की जीत

वार्ड नंबर 2 (मनोहरपुरा क्षेत्र ) से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन सिंह केलावत ने भाजपा के लक्ष्मण माली को पराजित किया। हर्ष वर्धन सिंह केलावत को 1,691 वोट, जबकि लक्ष्मण माली को 1,237 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी प्रतापसिंह को 347 वोट मिले और 29 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना।

नए वार्ड में भी निर्दलीय प्रत्याशी जीता

वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश बोराणा ने 1,518 वोट पाकरजीत दर्ज की। कांग्रेस के धर्मेश प्रजापत को 957, भाजपा के भंवर लाल गायरी को 907 और निर्दलीय जगदीश पुरी गोस्वामी को 527 वोट मिले। नोटा के खाते में 41 वोट गए।

माकपा प्रत्याशी ने भी जीत हासील की

वार्ड 32 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट) के राजेन्द्र वसीटा 1,231 मत पाकर चुनाव जीते। भाजपा के कमलेश सालवी को 1,033 मत और काँग्रेस के लोकेश मेघवाल को 310 मत मिले। नोटा को 29 मत मिले।

कम उम्र में खुशी गमेती बनी पार्षद

वार्ड संख्या 42 में कांग्रेस की खुशी गमेती 3,203 वोट प्राप्त कर विजयी घोषित हुईं। भाजपा की लीला गमेती को 2,523 वोट और भारत आदिवासी पार्टी की हेमलता गमेती को 206 वोट मिले। नोटा के खाते में 106 मत गए।

निर्दलीय ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

वार्ड में 60 निर्दलीय प्रत्याशी खुशबु मेहता ने 1,852 मत पाकर जीत हासिल की। भाजपा की सुषमा को 1,158 मत, कांग्रेस की प्रेमलता पालीवाल को 421 मत, निर्दलीय मीरा कुंवर सखी किन्नर को 39 मत और बसपा की पुजा को 9 मत मिले। नोटा को 23 वोट मिले।

वार्ड संख्या 61 में निर्दलीय उम्मीदवार इंदिरा डांगी ने 1,846 मत हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा की लीला डांगी को 1,518 मत, कांग्रेस की सीमा डांगी को 872 मत तथा निर्दलीय दीपिका पटेल को 101 मत मिले। नोटा को 56 वोट प्राप्त हुए।

निर्दलीयों ने बिगाड़ी गणित

वार्ड 75 में भाजपा के महेन्द्र सिंह शेखावत 1,798 मत प्राप्त कर चुनाव जीते। कांग्रेस के तुलसीराम लौहार को 1,747 मत मिले। इसके अलावा निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह डुलावत को 218 मत, निर्दलीय मो. शरीफ को 57 मत तथा निर्दलीय मांगी लाल राठौड को 16 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 46 मत गिरे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
Tags: ar live newsbjpcongresslatest news in hindiRajasthanRajasthan municipal electionrajasthan newsSanjay SharmaUdaipur Election ResultUdaipur Municipal Election 2026Udaipur nagar nigam Election Result 2026Udaipur newsWard 1 Result

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .