AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून की विदाई की तैयारी, 19 सितंबर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हो सकती वापसी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 14, 2026
Reading Time: 3 mins read
Unseasonal rain in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग ने जारी किया मानसून वापसी का ताजा अपडेट

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। मानसून की विदाई से पहले पिछले 24 घंटों में मेवाड़ के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन उदयपुर की झीलों के कैचमेंट क्षेत्रों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। | Rajasthan monsoon withdrawal 2026 | latest news udaipur monsoon 2026

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून की वापसी की प्रक्रिया 19 सितंबर से कुछ हिस्सों में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश उदयपुर सहित मेवाड़ के जलाशयों और झीलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। | Rajasthan monsoon withdrawal 2026 | latest news udaipur monsoon 2026

मेवाड़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

सबसे अधिक 109 मिलीमीटर (करीब सवा चार इंच) बारिश बांसवाड़ा के लोहारिया और डूंगरपुर के सागवाड़ा में दर्ज की गई। उदयपुर शहर में भी पिछले 24 घंटों में 17 मिलीमीटर बारिश हुई।

झीलों के कैचमेंट में बारिश की कमी

उदयपुर शहर में बारिश होने के बावजूद झीलों के प्रमुख कैचमेंट क्षेत्रों में अपेक्षित तेज बारिश नहीं हुई है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले झीलों में पर्याप्त पानी की आवक को लेकर उम्मीदें सीमित बनी हुई हैं।

मेवाड़ में इन क्षेत्रों में हुई भारी बारिश (बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में)

  • बांसवाड़ा लोहारिया 109
  • चित्तौड़गढ़ बड़ीसादड़ी 66
  • डूंगरपुर सागवाड़ा 109
  • डूंगरपुर सोम कमला अम्बा65
  • प्रतापगढ़ धरियावद 97
  • प्रतापगढ़ गादोला 80
  • सलूम्बर लसारिया 96

इन क्षेत्रों में हुई तेज बारिश

  • बांसवाड़ा जगपुरा 63
  • बांसवाड़ा भूंगड़ा 60
  • डूंगरपुर आसपुर 62
  • डूंगरपुर निठाउवा 55
  • डूंगरपुर बनकोडा 53
  • डूंगरपुर ओबरी 45
  • डूंगरपुर गणेशपुर 44
  • डूंगरपुर सबला 41
  • प्रतापगढ जाखम बांध 60
  • प्रतापगढ नागलिया 57
  • प्रतापगढ़ पीपलखूंट 39
  • सलूम्बर झल्लारा 47
  • सलूम्बर जयसमंद’ 43
  • बांसवाड़ा माही बांध 39
  • बांसवाड़ा सज्जनगढ़ 38
  • बांसवाड़ा कुशलगढ़ 34
  • बांसवाड़ा सल्लोपाट 32
  • डूंगरपुर फलोज 39
  • डूंगरपुर डूंगरपुर 36

उदयपुर जिले में हुई बारिश

  • उदयपुर उदयपुर शहर 17
  • खेरवाड़ा 45
  • सोम पिक अप वियर 35
  • ऋषभदेव 35
  • बड़गांव 33
  • ऋषभदेव 30
  • सोमकागदर 28
  • वल्लभनगर 28
  • गोगुन्दा 25
  • नया गांव 25
  • झाड़ोल 22
  • बबलवाड़ा 20
  • फलासिया 20
  • कोटड़ा 16

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Banswara RainDungarpur RainHeavy Rainfalllatest news in hindilatest news udaipur monsoon 2026Mewar rainfallmonsoonmonsoon 2026Monsoon withdrawalPratapgarh Rainrajasthan MonsoonRajasthan monsoon withdrawal 2026rajasthan weatherSalumber Rainudaipur rainudaipur weather

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .