AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर पुलिस ने 2 वाहनों में पकड़ा 2 करोड़ का डोडा चूरा, तस्कर हुए फरार

Lucky Jain by Lucky Jain
September 10, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-police-1323-kg-doda-chura-seized-sayra


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

1323.740 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले की सायरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर इटियोज और बोलेरो पिकअप गाड़ी से 1323.740 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इटियोस कार और बोलेरो पिकअप भी जब्त की गई हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। | Udaipur Police Doda Chura Seizure

नाकाबंदी के दौरान मिली बड़ी सफलता

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी गिर्वा छगन पुरोहित के सुपरविजन में की गई। सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मग्गा से काम्बा जाने वाली सड़क पर घाटे के क्षेत्र में नाकाबंदी की।

पुलिस नाकेबंदी को देख तस्कर वाहनों को छोड़ अंधेरे और पहाड़ी रास्ते से फरार हो गए।

66 कट्टों में मिला 1323.740 किलो डोडा चूरा

पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली तो उनमें प्लास्टिक के 66 कट्टों में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा मिला। वजन करने पर कुल मात्रा 1323.740 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

फर्जी नंबर प्लेट और संदिग्ध दस्तावेज बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को मोबाइल फोन, आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेटें और अन्य संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने मामले में NDPS Act की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका

कार्रवाई में सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत के साथ उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामदयाल, नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रूपाराम, लोकेन्द्र सिंह, गुमान सिंह, पुष्पराज सिंह, काना पुरी और मुकेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsDoda Chura SeizedDoda Chura SeizureDrug Trafficking UdaipurIllegal Drugs Rajasthanlatest news in hindiNDPS actRajasthan PoliceSayra PoliceudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur Drug SmugglingUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .