AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

युवक का अपहरण, 6 घंटे में 6 गिरफ्तार, पुलिस ने युवक को किया रेस्क्यू

Lucky Jain by Lucky Jain
September 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-kidnapping-case-land-dispute-5-accused-arrested


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जमीन विवाद के चलते अपहरण की साजिश, चार महिला आरोपी भी शामिल : बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था युवक

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में आज गुरूवार सुबह कार में आए कुछ बदमाश स्कूटी सवार युवक का अपहरण कर ले गए। युवक उसकी बेटी को सुबह 8 बजे स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी आरोपियों ने स्कूटी को टक्कर मार रोका और युवक को अपहरण कर ले गए। | udaipur Kidnapping Case | udaipur Land Dispute Case

उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और करीब 6 घंटे में युवक को देलवाड़ा-खमनौर क्षेत्र के जंगलों से सकुशल रेस्क्यू कर 4 महिला आरोपियों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था। आरोपियों की योजना बेदला निवासी कमलेश प्रजापत का अपहरण मारपीट कर जबरन उससे जमीन की रजिस्ट्री करवाने की थी।

स्कूटी को टक्कर मारकर युवक को कार में डाल ले गए

पुलिस के अनुसार, बेदला निवासी ललिता पत्नी कमलेश प्रजापत ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनके पति कमलेश प्रजापत सुबह करीब 8 बजे गुड़िया को स्कूल छोड़ने गए थे। इसी दौरान कार में आए मंजु डांगी, कंकु डांगी, शिवम डांगी और प्रकाश डांगी ने स्कूटी को टक्कर मारी और कमलेश को जबरन कार में डालकर ले गए। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

पहले पुलिस को किया गुमराह, फिर कबूली युवक की लोकेशन

पुलिस टीमों ने देलवाड़ा, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ के डूंगला क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने थाना देलवाड़ा क्षेत्र के गुड़ली गांव से मुख्य आरोपी मंजु डांगी और प्रकाश डांगी को डिटेन कर पूछताछ की।

शुरूआती पूछताछ में पुलिस को पहले गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन गहन पूछताछ के बाद आरोपियों ने जमीन के विवाद को लेकर कमलेश प्रजापत का अपहरण करना और उसे लवाड़ा-खमनौर के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में ईको कार में छिपाकर रखना कबूला।

आरोपियों ने कबूला कि कमलेश के साथ मारपीट कर जमीन की रजिस्ट्री जबरन करवाने की साजिश थी। जिसके बाद पुलिस ने खमनौर के जंगलों में दबिश देकर कार में बंधक बनाए युवक कमलेश प्रजापत को रेस्क्यू किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  1. मंजु डांगी पत्नी भगवती लाल डांगी, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुड़ली, थाना देलवाड़ा, राजसमंद।
  2. प्रकाश पुत्र कमलचंद डांगी उम्र 21 वर्ष निवासी गुड़ली, थाना देलवाड़ा, राजसमंद।
  3. शिवम डांगी उर्फ शिवा पुत्र कमल डांगी, उम्र 25 वर्ष, निवासी गुड़ली, थाना देलवाड़ा, राजसमंद।
  4. कंकु बाई डांगी पत्नी कमल डांगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी गुड़ली, थाना देलवाड़ा, राजसमंद।
  5. निर्मला पत्नी सुखलाल मीणा, उम्र 21 वर्ष, निवासी रायता नया गुड़ा, थाना नाई, उदयपुर।
  6. जया पत्नी धन्ना मीणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी गामड़ा पाल, थाना गींगला, सलूंबर।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:कार्रवाई में डीएसपी पश्चिम राजेश यादव, डीएसटी टीम के प्रभारी भरत योगी, सुखेर थानाधिकारी अमर सिंह, एसआई भोपाल सिंह, एएसआई हरीश चन्द्र सनाढ्य, हेड कांस्टेबल श्रवण, कांस्टेबल अचला राम, शिम्भु राम सहित डीएसटी टीम के एएसआई विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शक्ति सिंह एवं सुमेर शामिल रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newskidnapping case Udaipurland dispute caseland dispute kidnappinglatest news in hindiRajasthanRajasthan kidnapping caserajasthan newsSukher PoliceudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur kidnapping caseUdaipur land disputeudaipur latest newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .