AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट : जैप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की जयपुर में बड़ी कार्रवाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
shudh aahar milawat par vaar Jaipur Zepto dark store food safety action


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जयपुर के जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण में तापमान मानकों की अनदेखी, स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां, क्षतिग्रस्त और अवधि पार खाद्य सामग्री पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई की। | shudh aahar milawat par vaar

करीब 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री और 7 किलोग्राम एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई गई। इसके अलावा पीनट बटर और हनी के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। | shudh aahar milawat par vaar Jaipur Zepto dark store

जैप्टो डार्क स्टोर में क्या मिला?

जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय खाद्य सुरक्षा टीम ने रामनगरिया विस्तार के ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। यह स्टोर ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से खाद्य सामग्री की डिलीवरी करता है और अधिकारियों के अनुसार यहां से प्रतिदिन करीब 500 ऑर्डर की डिलीवरी होती है।

निरीक्षण में खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण और स्वच्छता से जुड़े कई नियमों का पालन नहीं पाया गया।

निर्धारित तापमान नहीं मिला, 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद नष्ट

कोल्ड रूम और डीप फ्रीजर में डेयरी उत्पादों के लिए निर्धारित सुरक्षित तापमान मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। निरीक्षण के समय तापमान 6 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच पाया गया। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थिति को गंभीर मानते हुए सरस और अमूल के दूध, दही एवं छाछ के करीब 1550 पैकेट मौके पर ही नष्ट करवाए गए।

100 किलो क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री मिली

वेयरहाउस में करीब 100 किलोग्राम क्षतिग्रस्त खाद्य सामग्री भी मिली। यह सामग्री अलग से रखी गई थी, लेकिन उस पर ‘नॉट फॉर सेल’ का टैग नहीं लगा था। विभागीय टीम ने इसे भी मौके पर नष्ट करवाया। इसके अलावा बिक्री के लिए रखी करीब 7 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री मिली। इसमें म्यूसली, कैंडी और भुजिया शामिल थे। टीम ने सामग्री को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

डार्क स्टोर में स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल

स्टोर और कोल्ड रूम के आसपास पान मसाला और जर्दा थूकने के निशान पाए गए। निरीक्षण के दौरान दीवारों पर गंदगी और थूक के निशान भी मिले। खाद्य सामग्री रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कई लोहे के रैक टूटे, गंदे और जंग लगे पाए गए। अधिकारियों ने स्टोर प्रबंधन को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

पीनट बटर और हनी के सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए केंद्रीय टीम ने स्टोर मैनेजर कैलाश चन्द मीना की मौजूदगी में पिंटोला पीनट बटर और हनी के सैंपल लिए। दोनों सैंपल जांच के लिए राज्य केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की मिलावट पाई जाती है या खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो संबंधित फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्टोर संचालक को नोटिस, सुधार के निर्देश

संयुक्त आयुक्त विजय प्रकाश शर्मा ने डार्क स्टोर संचालक को नोटिस जारी कर खाद्य पदार्थों के भंडारण, तापमान नियंत्रण और स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

यह कार्रवाई प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ के निर्देश और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई के दौरान संयुक्त आयुक्त विजय प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टोर भी खाद्य सुरक्षा नियमों के दायरे में

विभाग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने वाले डार्क स्टोर और वेयरहाउस पर भी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन अनिवार्य है। विभाग के अनुसार खाद्य पदार्थों के तापमान नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण, स्वच्छता और एक्सपायरी उत्पादों को बिक्री से अलग रखने में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsDairy ProductsExpired FoodFood AdulterationFood Safety DepartmentFood Safety RaidJaipur Food Safetyjaipur newsRajasthan Food Safetyrajasthan newsShuddh Aahar Milavat Par Warshudh aahar milawat par vaarshudh aahar milawat par vaar campaignshudh aahar milawat par vaar Jaipur Zepto dark store food safety actionZeptoZepto Dark Store

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .