AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बारिश का बड़ा अपडेट:13-14 सितंबर को उदयपुर-कोटा संभाग में भारी बारिश के आसार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
rajasthan-weather-update-september-10-rain-alert


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून का यह दौर स्थानीय जलस्रोतों, बांधों और झीलों के लिए भी महत्वपूर्ण

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज।उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से एक बार फिर राजस्थान में मानसून सक्रिय होने की संभावना बनी है।मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। | Rajasthan weather update September

मौसम विभाग ने आज 10 सितंबर को ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। | Rajasthan weather update September

12 से 16 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

वर्तमान में उदयपुर सहित संभाग के अधिकांश झीलें, तालाब और बांध खाली पड़े है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान इस दौर में तेज बारिश होती है तो पानी को लेकर काफी कुछ राहत मिल सकती है।

udaipur rajasthan-weather-update-september-10-rain-alert

कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती

13 और 14 सितंबर को कोटा तथा उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी रहने की संभावना है।

उदयपुर संभाग में बारिश का यह दौर स्थानीय जलस्रोतों, बांधों और झीलों के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि बारिश की वास्तविक स्थिति स्थानीय मौसम प्रणालियों और क्षेत्रवार बादलों की सक्रियता पर निर्भर करेगी।

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना

पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के दौरान छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में कब और कहां होगी बारिश?

  • 10 सितंबर: उत्तरी बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बना।
  • 11 सितंबर: भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्की-मध्यम बारिश की शुरुआत संभव।
  • 12 से 16 सितंबर: जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश बढ़ने की संभावना।
  • 13-14 सितंबर: कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश के आसार।
  • 13-15 सितंबर: बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव।
  • जोधपुर संभाग: कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsJaipur WeatherKota MonsoonKota Weatherlatest news in hindimonsoon 2026Monsoon Activitymonsoon alertMonsoon Rainmonsoon updateMonsoon WeatherRain AlertRainfall Forecastrajasthan Monsoonrajasthan rainrajasthan weatherSouthwest MonsoonUdaipur MonsoonUdaipur newsudaipur weatherweather update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .