AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आबकारी विभाग: 2250 करोड़ बकाया, वसूली सिर्फ 62 करोड़ की

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 7, 2026
Reading Time: 2 mins read
Rajasthan Excise Department | ₹2250 crore revenue dues, only ₹62 crore has been recovered | Commissioner Mehta orders strict action


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान आबकारी विभाग में बकाया राजस्व की वसूली को लेकर विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने एक बार फिर नाराजगी जताई है। प्रदेश में करीब 2250 करोड़ रुपए का आबकारी राजस्व बकाया है, जबकि अब तक केवल 62 करोड़ रुपए की ही वसूली हो पाई है। आयुक्त ने इसे अपेक्षा के अनुरूप नहीं बताते हुए अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। | Rajasthan Excise Department

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सोमवार, 7 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के आबकारी अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि बकाया राजस्व की वसूली में किसी भी तरह की सुस्ती स्वीकार नहीं की जाएगी। | Rajasthan Excise Department

बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई की जाए

समीक्षा बैठक में आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े बकायादारों की पहचान कर उनकी संपत्तियां अटैच और कुर्क करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से बकाया राशि की वसूली के लिए प्रभावी और तेज कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मेहता ने विशेष रूप से उन जिलों के अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए, जहां बकाया राजस्व की वसूली की प्रगति कमजोर है। इनमें भरतपुर, झालावाड़, करौली, झुंझुनूं, अलवर, प्रतापगढ़, बूंदी, सवाई माधोपुर, पाली और कोटपूतली-बहरोड़ शामिल हैं।

बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तीय सलाहकार सुनीता विजय और उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

वसूली अभियान के बावजूद धीमी प्रगति

नमित मेहता ने 2 अप्रैल 2026 को आबकारी आयुक्त का पद संभाला था। इसके बाद 6 जून 2026 को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रदेश में करीब 2250 करोड़ रुपए के बकाया राजस्व पर चिंता जताई थी। उस दौरान अधिकारियों को बकाया राशि की वसूली के लिए दो महीने का जिला स्तरीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बाद 20 जुलाई 2026 को उदयपुर के जिला परिषद सभागार में हुई प्रदेश स्तरीय आबकारी अधिकारियों की बैठक में भी बकाया राजस्व की वसूली को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। आयुक्त ने बड़े बकायादारों के खिलाफ संपत्ति अटैच और कुर्क करने की कार्रवाई पर जोर दिया था।

इसके बावजूद अब तक 2250 करोड़ रुपए के बकाये में से केवल 62 करोड़ रुपए की वसूली होना विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में आबकारी विभाग अब बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है।

यह भी पढ़े: आखिर कब होगी इतनी बड़ी बकाया वसूली

आबकारी विभाग की 2250 करोड़ की बकाया वसूली पर सख्ती, आयुक्त ने शुरू किया अभियान

यह भी पढ़े: निर्देश पर निर्देश, कब होगी सख्ती

आबकारी विभाग : बड़े बकायादारों की संपत्ति अटैच एवं कुर्क होगी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Excise RevenueExcise Revenue DuesMajor DefaultersNamit MehtaProperty Seizurerajasthan excise departmentrajasthan newsRevenue Recoveryudaipur excise departmentUdaipur news₹2250 Crore Dues₹62 Crore Recovery

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .