AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला आरक्षण से राजनीतिक नेतृत्व के नए रास्ते खुलेंगे: लोकसभा अध्यक्ष बिरला

Lucky Jain by Lucky Jain
September 7, 2026
Reading Time: 1 min read
om-birla-gender-responsive-governance-workshop-2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी जल्द 50 प्रतिशत से अधिक होने की उम्मीद, फरीदाबाद में NCW की राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन

नई दिल्ली/फरीदाबाद,एआर लाइव न्यूज। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान राजनीतिक नेतृत्व के नए रास्ते खोलेगा। | 33 Percent Women Reservation in India

उन्होंने कहा कि विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं और पेशों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए वह दिन दूर नहीं, जब नेतृत्व और सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक होगी। | Om birla inaugrates workshop Gender-Responsive Governance

लोकसभा अध्यक्ष ने सोमवार को फरीदाबाद में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित “लिंग-उत्तरदायी शासन” (Gender-Responsive Governance) विषय पर दो दिवसीय अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

om-birla-gender-responsive-governance-workshop-2026

सहायता से आगे बढ़कर नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी जरूरी

ओम बिरला ने कहा कि अब केवल महिलाओं को सहायता और अवसर उपलब्ध कराने तक सीमित रहने के बजाय उन्हें नीतियों, कार्यक्रमों और कानूनों को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना होगा। महिलाओं को उन कानूनों के निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिलनी चाहिए, जो उनकी चिंताओं और आकांक्षाओं का समाधान कर सके।

उन्होंने कहा कि महिला विधायक लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, पंचायतों और नगर निकायों के माध्यम से महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि कानून और नीतियां जमीनी वास्तविकताओं के अनुरूप हों।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर सहित 20 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 200 महिला विधायक उपस्थित रहीं।

Tags: 33 Percent Women Reservationar live newsGender Responsive Governancelatest news in hindiLok Sabha Speaker Om Birla Newsnational newsNCW Workshop 2026Om Birla Women Reservation 2026Rajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateWomen Empowerment IndiaWomen Political Leadership India

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .