उदयपुर में बादल छाए, बारिश का इंतजार : राजस्थान मौसम अपडेट
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अभी बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 28 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 131 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उदयपुर में शनिवार को बादलों की मौजूदगी के बावजूद तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। | Rajasthan weather update September 2026 | latest news udaipur monsoon
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मानसून सक्रिय रहा। बारां, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी और अति भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहा। | Rajasthan weather update September 2026 | latest news udaipur monsoon
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में 24 घंटों में प्रदेश के 28 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई । इनके अलावा प्रदेश में 123 वर्षा मापक केंद्रों पर 24 से 65 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश तलवाड़ा, सवाई माधोपुर में 131 मिलीमीटर रही।
उदयपुर में बादल, लेकिन तेज बारिश का इंतजार
उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बादलों की मौजूदगी बनी हुई है। हालांकि, उदयपुर संभाग में अभी तक वैसी तेज बारिश नहीं हुई है, जिसका इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इससे उदयपुर में बारिश को लेकर उम्मीद बनी हुई है, लेकिन फिलहाल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी दिखाई दे रही हैं।
5 सितंबर को कहां भारी बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
6 सितंबर को भी बारिश का दौर
6 सितंबर को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
7 सितंबर से कमजोर होगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 सितंबर से राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।
वहीं 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमने की प्रबल संभावना जताई गई है और आगामी एक सप्ताह में मानसून कमजोर रहने के संकेत हैं।
राजस्थान में भारी बारिश वाले प्रमुख स्थान
- बारां उम्मेदसागर 100 मिलीमीटर
- शाहबाद 81
- किशनगंज 75
- गोपालपुरा 72
- दौसा बैजूपाड़ा 80
- सिकराय 79
- धौलपुर सेपऊ 107
- बाड़ी 100
- बसैनावाब 84
- मनिया 78
- तालाबशाही 70
- झालावाड़ राजगढ़ 82
- सुनेल 81
- पचपहाड़ 76
- गागरिन 68
- खानपुर 67
- करौली सपोटरा 101
- नादौती 83
- मासलपुर 68
- कालीसिल 67
- कुडगांव 67
- सवाई माधोपुर मानसरोवर 100
- खंडार 85
- भाडौती 75
- तलावड़ा 131
- सवाई माधोपुर 82
- बामनवास 77
- बरनाला 75
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

