भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उदयपुर और भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। दोनों शहरों में मुख्यमंत्री के रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। | Udaipur nagar nigam Election 2026 | udaipur CM Bhajanlal Road Show
उदयपुर में सूरजपोल से सीएम का रोड शो शुरू हुआ
शनिवार शाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर पहुंचे, जहां सूरजपोल से भाजपा का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो में उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के भाजपा प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। udaipur CM Bhajanlal Road Show | CM Bhajanlal Sharma road shows in Udaipur and Bhilwara
उदयपुर में मुख्यमंत्री के रोड शो को भाजपा ने चुनावी शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ संगठन की एकजुटता के संदेश के तौर पर पेश किया। 80 वार्डों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में सक्रिय रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में रोड शो के साथ ही पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेने उदयपुर आए है। ऐसे में उनका यह दौरा भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
भीलवाड़ा में हल्की बारिश के बीच रोड शो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भीलवाड़ा में रोड शो दूधाधारी गोपाल मंदिर से शुरू हुआ। रोड शो के दौरान क्षेत्र में हल्की बारिश का दौर भी जारी रहा। रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण मंदिर और चारभुजा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। |
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निकाय चुनाव की कोर कमेटी, विभिन्न निकायों में नियुक्त संयोजक और पर्यवेक्षक भी शामिल हुए। चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों और प्रत्याशियों के प्रचार को लेकर चर्चा की गई।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

