AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कर चोरी में उदयपुर सहित प्रदेश की 23 ट्रांसपोर्ट कंपनियों के 44 वाहन पकड़े गए

Lucky Jain by Lucky Jain
September 3, 2026
Reading Time: 1 min read
rajasthan-commercial-tax-department-tax-evasion-44-vehicles-seized


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में माल परिवहन के दौरान बिल और ई-वे बिल में कम मात्रा दर्शाकर वास्तविकता में अधिक माल ले जाने के मामलों पर वाणिज्यिक कर विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की प्रवर्तन टीमों ने राज्यभर में 23 ट्रांसपोर्ट कंपनियों के 44 वाहनों को पकड़ा, जिनमें वास्तविक माल की मात्रा दस्तावेजों में दर्ज मात्रा से अधिक पाई गई। | rajasthan commercial tax evasion 44 vehicles seized

वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई में जड़िया/जड़िया ट्रांसपोर्ट के 6 वाहन, उदयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के 4 वाहन और क्रिया शक्ति के 3 वाहन पकड़े गए। इसके अलावा ओम शिव ट्रांसपोर्ट, जैन सुपर कार्गो मूवर्स, विकास ट्रेवल्स (भीलवाड़ा), पूजा रोड कैरियर्स, टीएफसी, श्रीनाथ और न्यू भारतीय ट्रांसपोर्ट के 2-2 वाहन ऐसी अनियमितताओं में पकड़े गए।

वहीं कोहितूर, सांवरिया, गिरिराज, एसके ट्रांसपोर्ट, जीसी कैरियर, बालाजी ट्रांसपोर्ट, शेखावाटी ट्रांसपोर्ट, यू ट्रांस लॉजिस्टिक, विकास कार्गो, नवरंग कार्गो, गिल संधू, सुपर फास्ट कार्गो और मालानी ट्रांसपोर्ट की एक-एक वाहन भी कार्रवाई की जद में आए।

बिलों और ई-वे बिल में कम मात्रा दर्ज कर अधिक माल का परिवहन किया जा रहा था

विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें व्यापारी अथवा परिवहनकर्ता द्वारा बिलों और ई-वे बिल में कम मात्रा दर्ज कर अधिक माल का परिवहन किया जा रहा था। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार की अनियमितताओं के जरिए वास्तविक बिक्री कम दिखाकर कर देयता घटाने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आगे की जांच शुरू की गई है।

वाहनों को रोककर किया माल का भौतिक सत्यापन

प्रवर्तन टीमों ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में माल परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर जांच की। इस दौरान वाहनों में लदे माल का भौतिक सत्यापन किया गया और उसकी वास्तविक मात्रा का मिलान बिल तथा ई-वे बिल में दर्ज विवरण से किया गया।

जहां दस्तावेजों और वास्तविक माल की मात्रा में अंतर मिला, वहां वाहनों को नियमानुसार जब्त कर कार्रवाई शुरू की गई। विभाग संबंधित व्यापारियों के साथ-साथ परिवहन से जुड़े अन्य पक्षों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। rajasthan commercial tax evasion 44 vehicles seized

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCommercial Tax Department Actionlatest news in hindiRajasthanrajasthan commercial tax departmentrajasthan commercial tax evasion 44 vehicles seizedRajasthan GST actionrajasthan newsRajasthan Tax EvasionTax Evasion Rajasthanudaipurudaipur golden transport udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .