उदयपुर में गंभीर रूप से बीमार बच्चों के लिए मजबूत होगी क्रिटिकल केयर सेवाएं, 14 बेड और 6 वेंटिलेटर से सुसज्जित है पीआईसीयू
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर ने गंभीर रूप से बीमार बच्चों के उपचार और पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रतिष्ठित पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद बैरवा ने अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर, सीनियर कंसल्टेंट एवं पीआईसीयू इंचार्ज के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। | geetanjali hospital udaipur Pediatric ICU
डॉ. रमेश चंद बैरवा को पीडियाट्रिक्स एवं पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे एमडी पीडियाट्रिक्स गोल्ड मेडलिस्ट हैं और प्रतिष्ठित नारायण हृदयालय, बेंगलुरु से एफएनबी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर की विशेषज्ञता प्राप्त कर चुके हैं। गंभीर एवं जटिल बाल चिकित्सा आपात स्थितियों के प्रबंधन में उन्हें विशेष अनुभव हासिल है।
गंभीर बच्चों के इलाज में विशेषज्ञता
डॉ. बैरवा को गंभीर एआरडीएस (ARDS), विभिन्न प्रकार के शॉक, जटिल पॉलीट्रॉमा और अन्य जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली गंभीर स्थितियों के उपचार का व्यापक अनुभव है। उनके नेतृत्व में गीतांजली हॉस्पिटल का पीडियाट्रिक आईसीयू गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों को विशेषज्ञ और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में और अधिक सक्षम होगा।
14 बेड और 6 वेंटिलेटर से लैस है पीआईसीयू
गीतांजली हॉस्पिटल का पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां 14 बेड, 6 वेंटिलेटर, एचएफएनसी मशीनें और बेडसाइड मल्टी-पैरामीटर मॉनिटरिंग सिस्टम उपलब्ध हैं।
इसके अलावा गंभीर मरीजों की स्थिति का तत्काल आकलन करने और चिकित्सकीय निर्णय लेने में सहायता के लिए बेडसाइड अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध है।
उन्नत क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध
पीआईसीयू में बच्चों के गंभीर और जटिल मामलों के उपचार के लिए सीआरआरटी (CRRT), प्लाज्मा एक्सचेंज और हाई-फ्रीक्वेंसी ऑस्सिलेटरी वेंटिलेशन (HFO) जैसी उन्नत क्रिटिकल केयर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

