AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हिस्ट्रीशीटर को गोली मारी: दिनदहाड़े उदयपुर शहर के व्यस्ततम पर्यटन क्षेत्र की घटना

Lucky Jain by Lucky Jain
September 1, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-firing-history-sheeter-injured saheli-marg


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन दिनों में शहर में फायरिंग की दूसरी वारदात

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के व्यस्ततम सहेली मार्ग पर मीरा पार्क के पास (यूआईटी पुलिया से पहले) स्थित हेरिटेज लोक मरूधर नृत्य केन्द्र भवन के बाहर खड़े युवक इरफान को मंगलवार दोपहर स्कूटी पर आए युवक ने गोली मार दी। गोली इरफान के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल युवक इरफान घंटाघर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। | udaipur firing
उदयपुर शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग दहशत में हैं। लोगों ने कहा बेखौफ बदमाश शहर में दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे हैं। सहेलीमार्ग शहर की व्यस्ततम रोड होने के साथ ही पर्यटन के चलते काफी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में पूरे दिन पर्यटकों को आना-जाना रहता है।

आरोपी की तलाश में शहरभर में नाकेबंदी

वारदात की सूचना पर एडि.एसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव, थानाधिकारी गजवीर सिंह, डीएसटी प्रभारी भरत योगी पुलिस जाब्ता सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए और शहर में नाकेबंदी की।

पुलिस ने बताया कि गोली लगने से कल्लेसात मस्जिद के पास, घंटाघर निवासी इरफान खान (34) पुत्र अशरफ खान घायल हुआ है। इरफान के कंधे और हाथ पर गोली लगी है। उसका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस आरोपी युवक अली उर्फ शादाब की तलाश कर रही है।

सोमवार को फतहसागर पर हुआ था इरफान और शादाब का झगड़ा

इरफान का आरोपी युवक अली उर्फ शादाब से विवाद चल रहा था और सोमवार को भी इनमें झगड़ा हुआ था। इरफान का भाई मीरा पार्क स्थित निजी सांस्कृतिक केन्द्र हेरिटेज लोक मरूधर नृत्य केन्द्र में काम करता है। इरफान भाई से मिलने यहां आया था, तभी स्कूटी से शादाब यहां आया और अवैध देशी पिस्टल से इरफान पर फायरिंग कर दी। गोली इरफान के कंधे और हाथ में लगी है। अचानक हुई वारदात से लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी युवक फरार हो गया।

शनिवार रात भी शहर में गैंगवार के चलते चली थीं गोलियां

उदयपुर में बदमाशों के बीच आपसी रंजिश और वर्चस्व कायम करने की होड़ में फायरिंग की घटनाएं होना चिंताजनक है। शनिवार रात ही कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुजफ्फर उर्फ गोगा ने उसके गुर्गों से हिस्ट्रीशीटर फरदीन पर फायरिंग करवायी थी। इस वारदात में गोली फरदीन के पीठ और हाथ में लगी थी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: आधीरात सड़कों पर दौड़ीं बदमाशों की गाड़ियां, चली गोलियां

उदयपुर में फायरिंग से गैंगवार की आहट: फिल्मी स्टाईल में रात को शहर में दौड़ीं बदमाशों की गाड़ियां, कहां थी पुलिस?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshistory sheeter firinglatest news in hindiRajasthanRajasthan Crime Newsrajasthan newsSaheli Marg shootingudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur firingudaipur firing newsUdaipur gang rivalryudaipur gun shot historysheeterudaipur latest crime newsudaipur latest newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police newsUdaipur Saheli Marg firing

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .