AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारत रखेगा मजबूत पक्ष – ओम बिरला

Lucky Jain by Lucky Jain
September 1, 2026
Reading Time: 1 min read
india-69th-commonwealth-parliamentary-conference-cape-town-2026 om birla


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तैयारियों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को दिए सक्रिय भागीदारी के निर्देश

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आगामी 13 से 19 सितंबर 2026 तक दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन 2026 (Commonwealth Parliamentary Conference) में भाग लेगा। सम्मेलन में बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच अंतरराष्ट्रीय कानून और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने सहित कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। | India 69th commonwealth parliamentary conference

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भूमिका, सम्मेलन के प्रमुख विषयों और विभिन्न कार्यशालाओं के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई।

बदलती विश्व व्यवस्था में संसदीय लोकतंत्र पर फोकस

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की मुख्य थीम “Strengthening International Law and Parliamentary Democracy in a Changing World Order: Commonwealth Leadership” रखी गई है। इसके तहत बदलती विश्व व्यवस्था में संसदों की भूमिका, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और राष्ट्रमंडल देशों के नेतृत्व पर विशेष विचार-विमर्श होगा।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और महिला प्रतिनिधियों से सभी सत्रों एवं कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों को वैश्विक मंच पर भारत के राष्ट्रीय हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए।

ओम बिरला ने अनुशासन और समयबद्धता पर दिया जोर

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संसदीय मंचों पर भारत की सक्रिय भागीदारी से देश की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलती है। उन्होंने प्रतिनिधियों से सम्मेलन के दौरान सभी बैठकों और वार्ताओं में समयबद्धता तथा अनुशासन बनाए रखने का भी आग्रह किया।

ब्रीफिंग बैठक के अंत में लोकसभा महासचिव और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन की प्रशासनिक, रणनीतिक और सहभागिता संबंधी तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रतिनिधियों को दी।

बैठक में देश के विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, सभापति और उपाध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ar live newscommonwealth parliamentary conferenceIndia 69th commonwealth parliamentary conferencelatest news in hindinational newsom birla

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .