तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नए अकादमिक सत्र की शुरूआत
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर में नए अकादमिक सत्र के अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्कृति और मूल्यों से परिचित कराते हुए उनकी नई शैक्षणिक यात्रा को सकारात्मक शुरुआत देना रहा। | udaipur tirupati college of nursing
नवागंतुक छात्र-छात्राओं का पारंपरिक रीति-रिवाज से कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. एम.एम. मंगल, पीएमसीएच के प्रिंसिपल एंड कंट्रोलर डॉ. यू.एस. परिहार, डीन रिसर्च डॉ. आर.के. पालीवाल एवं फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के डीन डॉ. के.सी. यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल (यूजी) एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय नागदा ने कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम नए विद्यार्थियों में संस्थान के प्रति अपनत्व और विश्वास की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थी के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करता है।
डीन डॉ. के.सी. यादव ने विद्यार्थियों को नर्सिंग के क्षेत्र में सेवा भावना, ज्ञान और कौशल के महत्व से अवगत कराया। वहीं प्रिंसिपल (पीजी) डॉ. सुनील जोशी ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का विकास करती है।
शैक्षणिक प्रभारी डॉ. हरीश कुमार कुमावत ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम अपनाने के लिए प्रेरित किया। एडमिनिस्ट्रेटर विशाल चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

