AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उठते सवाल और भाजपा की नामांकन रैली : कोई जोश में तो कोई आधे अधूरे मन से पहुंचा नामांकन रैली में

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 31, 2026
Reading Time: 1 min read
nagar nigam election udaipur 2026 bjp Candidate Nomination rally


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पार्टी ने अंतिम समय तक भी जारी नहीं की प्रत्याशियों की अधिकृत सूची

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 3 बजे समाप्त हो गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय तक भी अपने पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची सार्वजनिक नहीं की। इसका असर सोमवार को उदयपुर में भाजपा की नामांकन रैली में साफ नजर आया। पार्टी के अधिकांश दावेदारों को व्यक्तिगत रूप से फोन के माध्यम से टिकट मिलने की जानकारी दे दी गई थी और वे उत्साह के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। | nagar nigam election udaipur 2026 bjp Candidate Nomination rally | udaipur nagar nigam election bjp Nomination rally

आज सुबह टाउनहॉल से भाजपा की नामांकन रैली शुरू हुई। कई चहरों पर खुशी का माहौल नजर आया तो कई चेहरे ऐसे थे जिनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि वे इस नामांकन रैली में शामिल जरूर हुए है, लेकिन आधे अधूरे मन से। इनमें वो दावेदार भी शामिल थे जिनके टिकट काट दिए गए। टिकट वितरण से बनी परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव में दौरान कुछ वार्डाें में भाजपा में भीतरघात होने की संभावना है। | udaipur nagar nigam election bjp Nomination rally | Udaipur BJP nomination rally 2026

महिला कार्यकर्ताओं का हक बनता, वहां नेताओं ने पत्नियों को टिकट दिलवा दिया

भाजपा की नामांकन रैली के दौरान शहर के महिला आरक्षित वार्डों में टिकट वितरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ ऐसे वार्डों में लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं, जिन्हें टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था।

इन कार्यकर्ताओं का आरोप था कि संगठन के कुछ करीबी नेताओं ने अपनी पत्नियों के नाम आगे कर उन्हें टिकट दिलवाया। कार्यकर्ताओं का तर्क था कि वार्डों में वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता मजबूत दावेदार हों, वहां उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी।

‘यस मैन’ बने रहने वालों में से कई लोग टिकट पाने में सफल ?

नामांकन रैली में कई कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच इस बात की भी चर्चा रही कि कुछ वार्डों में प्रत्याशी तय करते समय मजबूत दावेदारी के बजाय ‘यस मैन’ की राजनीति को तवज्जो दी गई।

कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा रही कि टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं के करीबी (यस मैन) कई लोग टिकट पाने में सफल हो गए। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं का मानना था कि कई वार्डों में जमीनी पकड़, लंबे समय से पार्टी के लिए काम और चुनाव जीतने की क्षमता जैसे पहलुओं की तुलना में नेताओं के प्रति नजदीकी को अधिक महत्व मिला।

यह भी पढ़े: अंतिम समय तक डर था, तभी तो लिस्ट जारी नहीं हुई

विद्रोह के साये में भाजपा की नामांकन रैली सोमवार को

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBJP Candidate List UdaipurCouncillor ElectionCouncillor Nomination 2026Election Nominationlatest news in hindiRajasthan Municipal Election 2026Rajasthan PoliticsUdaipur BJP nomination rally 2026Udaipur Councillor Election 2026Udaipur election 2026Udaipur Election NominationUdaipur Municipal Corporation Election 2026Udaipur Municipal Election 2026udaipur nagar nigamudaipur nagar nigam election 2026Udaipur newsudaipur news updateudaipur politicsUdaipur Ward ElectionUdaipur Wards

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .