AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

MLSU के 59 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 31, 2026
Reading Time: 2 mins read
MLSU Udaipur honoured 59 outstanding players on National Sports Day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पदक विजेताओं को मिलेगी ₹13.54 लाख की पुरस्कार राशि

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU), उदयपुर में सोमवार को विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 59 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती अतिथि गृह सभागार में आयोजित समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ियों और पदक विजेताओं को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। | MLSU Udaipur National Sports Day

समारोह में मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य अवार्डी (वॉलीबॉल) सागरमल धायल, अध्यक्षता कर रहे मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल की अध्यक्षा प्रो. दिग्विजय भटनागर, विशिष्ट अतिथि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़ तथा विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। | MLSU Udaipur National Sports Day

mlsu-udaipur-59-players-honoured-national-sports-day
खेल में जुनून और अनुशासन जरूरी : सागरमल धायल

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल की अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर ने अतिथियों एवं सम्मानित खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी सत्र में अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विश्वविद्यालय और उदयपुर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि सागरमल धायल ने कहा कि खिलाड़ी का जुनून और अनुशासन ही उसे श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी में खेल के प्रति लगन होती है, वह जीवन में असफल नहीं हो सकता। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने के अवसर मिल रहे हैं और विश्वविद्यालय भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

MLSU Udaipur National Sports Day 2026

तनाव से बचने के लिए खुद से करें प्रतिस्पर्धा : कुलगुरु

कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल है। उन्होंने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात बताया।

उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनाव से बचने के लिए खिलाड़ियों को दूसरे खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय स्वयं से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

खिलाड़ियों को ₹13.54 लाख की पुरस्कार राशि

विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव डॉ. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया कि सत्र 2025-26 में पश्चिम क्षेत्र एवं अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कुल ₹13,54,012 की पुरस्कार राशि ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इनमें कयाकिंग एवं कैनोईंग, जूडो, वुशु, पावर लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, शतरंज तथा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रमुख उपलब्धियां

  • वंश शर्मा ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता के-1 500 मी. में रजत पदक, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोईंग (पुरूष) प्रतियोगिता के-1 1000 मी. में स्वर्ण पदक। 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • गंगा थापा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में रजत पदक हासिल किया।
  • सलोनी ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
  • जोया खान ने दक्षिण पश्चिम क्षेत्र जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
  • डोली सिंह चौहान ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
  • सकीना बानू ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
  • महेश कुमार ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
  • लोकेश खिंची ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
  • विश्वविद्यालय की पुरुष कयाकिंग एवं कैनोईंग टीम ने K-2 500 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।अनुष्ठा सिंह चावड़ा ने5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रतिभागिता की।
  • दिव्यांशु बाबेल ने पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शंतरज(पुरूष) प्रतियोगिता में बोर्ड पदक हासिल किया।
  • तन्मय शर्मा, रोहित कंधारी, दिपेश सिंह सलाल, सूर्यवीर सिंह जादौन, रजत मेनारिया,मनीश मेनारिया,ऋषि मेनारिया,साहित गायरी ने 5वें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रतिभागिता की।

जनरल चैंपियनशिप के विजेताओं को भी पुरस्कार

इस वर्ष से विश्वविद्यालय की जनरल चैंपियनशिप में महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेता महाविद्यालयों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, उदयपुर को ₹51 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सुयश महाविद्यालय, राशमी की टीम को ₹31 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रवीन्द्रनाथ टैगोर पीजी महाविद्यालय, कपासन को ₹21 हजार का पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय, उदयपुर को ₹51 हजार, द्वितीय स्थान पर रवीन्द्रनाथ टैगोर महाविद्यालय, कपासन को ₹31 हजार तथा तृतीय स्थान पर विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय और विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट को ₹21 हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। हेमंत कुमार लौहार को विशिष्ट रत्न से सम्मानित भी किया गया।

MLSU Udaipur National Sports Day

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: khelo indialatest news mlsu udaipurMLSUMLSU Udaipurmohanlal sukhadia universityNational Sports DayRajasthan SportsSports AwardsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUniversity Sports

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .