AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डबल मर्डर का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, दृश्यम मूवी देख रची हत्या की साजिश

Lucky Jain by Lucky Jain
August 27, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-sayra-double-murder-case-police-arrest-five-accused


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
पुलिस ने कहा- लूट के लिए दिया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम, हत्या के बाद इत्मिनान से घर की सफाई की, बुजुर्ग को नींद में मारा और वृद्धा की हत्या जागने के बाद की, अलसुबह गांव से गुजरी ब्लू कार बनी पहला सुराग

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में 70 वर्षीय लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा बाई की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार वारदात का मकसद लूट था और मुख्य आरोपी कुशल को पता था कि लहरीलाल ब्याज पर रुपये उधार देने का काम करते थे। | Udaipur sayra double murder case

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि हत्या के आरोप में मूृलतः पुनावली गांव हाल सूरत (गुजरात) निवासी कुशल उर्फ खुशी पालीवाल पुत्र मांगीलाल, मूलतः बिहार हाल सूरत निवासी चन्दन यादव पुत्र प्रवीण यादव, सूरत निवासी दिलीप चौधरी पुत्र कनिकराम चौधरी सहित पुनावली गांव निवासी किशन पुत्र देवीलाल पालीवाल और जीवन पुत्र भेरूलाल पालीवाल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक फरार आरोपी विकास खरवड़ की तलाश की जा रही है।

udaipur-sayra-double-murder-case-police-arrest-five-accused

वारदात के खुलासे में एडि.एसपी मुकुल शर्मा, डीएसपी छगन पुरोहित, सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह, डीएसटी इंचार्ज भरत योगी, गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह, गोवर्धन विलास थानाधिकारी सुनील चारण सहित साइबर टीम और पुलिस जाब्ते की मुख्य भूमिका रही है।

जिम में मिले, मौज-शौक में कर्जा हुआ, कर्ज उतारने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी कुशल, चंदन और दिलीप चौधरी, विकास खरवड़ सूरत में एक जिम में मिले थे, जिम में इनकी दोस्ती हो गयी। मौज-शौक भरी जिंदगी जीने के चलते चारों पर लोन और उधार काफी ज्यादा हो गया था। चारों किसी को लूटने की प्लानिंग बना रहे थे। गत वर्ष कुशल उसके उदयपुर के सायरा स्थित पुनावली गांव आया था। उसे पता था कि लहरीलाल पालीवाल लोगों को ब्याज पर उधार देता है, उसके पास अच्छा-खासा पैसा होगा।

यह बात कुशल ने चंदन, विकास और दिलीप को बतायी और चारों ने हत्या की साजिश रची। गांव में रैकी और स्थानीय मदद के लिए चारों आरोपियों ने गांव के दो युवक किशन और जीवन को भी साजिश में शामिल कर लिया।

कुण्डली दिखाने के बहाने आए, आरोपी कुशल बाथरूम में छुप गया

पुलिस ने बताया कि वृद्ध लहरी लाल कुण्डली देखने का काम भी करते थे। ऐसे में आरोपी युवकों ने उनके घर जाने का बहाना भी यही बनाया। हत्या करने की नियत से आरोपी 9 अगस्त को ही पुनावली गांव आ गए थे। आरोपी कुण्डली दिखाने लहरी लाल के घर गए। कुण्डली दिखायी, लेकिन ग्रामीणों का आना-जाना बना हुआ था, इसलिए उस दिन लौट गए।

दूसरे दिन 10 अगस्त की शाम आरोपी कुशल गांव के ही देवीलाल और किशन के साथ बुजुर्ग के घर पहुंचे। जन्मपत्री दिखाकर दोनों युवक तो बाहर आ गए, लेकिन कुशल बाथरूम में जाकर छुप गया। आरोपियों ने रात होने और दंपत्ति के सोने का इंतजार किया। जैसे ही रात को दंपत्ति सोए कुशल ने साथियों को मैसेज कर बुला लिया। कुशल ने अंदर से दरवाजा खोला। चोरों आरोपी कुशल, विकास, चंदन और दिलीप चारों पहले ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे और वहां सो रहे बुजुर्ग लहरी लाल के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।

वृद्धा ग्राउंड फ्लोर के संदूक वाले कमरे में सो रही थी। घर में शोर न हो, इसलिए आरोपियों ने वृद्धा के जागने का इंतजार किया। तब तक लहरी लाल के खून के निशान साफ कर दिए। वृद्धा राधा बाई जैसे ही जागी और उसने दरवाजा खोला, आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साथ में लाए पॉलीबैग, ब्राउन टेप से दोनों लाशों को पैक कर कमरे में रखे संदूक में बंद कर दिए और संदूक में रखे जेवर लूट फरार हो गए थे। आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने दृश्यम मूवी भी देखी, ताकि पुलिस को चकमा दे सकें।

ब्लू कार ने खोला राज

पुलिस ने बताया कि आरोपी कार से गांव तक आए थे और कार से ही भागे। एक सीसीटीवी फुटेज में एक ब्लू कार अलसुबह निकलती हुई दिखायी दी थी। पुलिस के लिए यह पहला सुराग था। गांव से इतनी सुबह कार का निकलना सामान्य नहीं था। ऐसे में पुलिस ने इसी कार को फोकस में लिया और कड़ी से कड़ी मिलाकर आरोपियों तक पहुंच गए।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: लापता दंपत्ति की लाशें घर में रखे लोहे के बक्से में मिली थीं

डबल मर्डर: वृद्ध दंपति की लाशें घर में रखे बक्से में मिलीं

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Blue Car ClueDouble Murder CaseElderly Couple MurderLoot Murder CasePunawali Double MurderPunawali Murder CaseRajasthan Crime NewsSayra Double MurderSayra PoliceUdaipur Crime Newsudaipur double murderudaipur latest newsudaipur latest updateudaipur live newsUdaipur Policeudaipur police news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .