AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा की अधिकृत सूची से पहले दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से भरा नामांकन : उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 27, 2026
Reading Time: 3 mins read
udaipur nagar nigam election 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंदर की बात: नेताओं ने अपनी पसंद के चेहरों के लिए दिल खोलकर की पैरवी

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज।उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सूची जारी होने से पहले ही पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। इसको अलग अलग नजरिये से देखा जा रहा है। | Municipal Corporation Election Udaipur

भट्ट गुरुवार को कुछ कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्री पहुंचे और वार्ड 45 से पार्षद पद के लिए नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मुहूर्त ठीक होने के कारण उन्होंने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी की रीति-नीति के अनुसार 29 या 30 अगस्त को जब अन्य भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने आएंगे, तब वे भी वार्ड 45 के कार्यकर्ताओं के साथ दोबारा नामांकन दाखिल करेंगे। | Municipal Corporation Election Udaipur | AR Live News

Udaipur Municipal Election 2026 Dinesh Bhatt Files BJP Nomination Before Candidate List

भाजपा में अधिकांश वार्डों के लिए संभावित नामों पर चर्चा और चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। ऐसे में दिनेश भट्ट का अधिकृत सूची जारी होने से पहले नामांकन दाखिल करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टिकट के लिए नेताओं ने अपनी पसंद के चेहरों के लिए दिल खोलकर की पैरवी

उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डाें में पार्षद पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा में 650 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इनमें सामान्य कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल है। टिकट किसको मिलना है अधिकांश नामों पर मुहर लग चुकी है। इसमें सबसे बड़ी बात यह सामने आयी है कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में स्थानीय भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा पैरवी उन दावेदारों की है जो उनकी पसंद के चेहरे है। AR Live News

ऐसे में इस बात से इंनकार नहीं किया जा सकता कि टिकट वितरण में कहीं न कहीं उन लोगों की संख्या ज्यादा नजर आ सकती है जो भाजपा नेताओं के खास बने रहते है। ऐसे में अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा की अंतिम टिकट सूची में सामान्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं के समर्थकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े दावेदारों के बीच कितना संतुलन रखा जाता है।

Raksha Bandhan greetings Bhuvnesh Vyas Badgaon Udaipur

कुछ प्रभावशाली चेहरों को दूसरे वार्ड से टिकट देने की तैयारी : महिला नेता का नाम भी शामिल

भाजपा संगठन स्तर पर यह व्यवस्था तय मानी जा रही है कि जिस वार्ड में दावेदार का निवास है, उसे उसी वार्ड से चुनाव लड़ना होगा। इसके बावजूद पार्टी के कुछ प्रभावशाली चेहरों को दूसरे वार्डों से टिकट दिए जाने की चर्चा है। इनमें कुछ महिला नेता भी शामिल हैं, जो पूर्व में नगर निगम पार्षद और जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारी रह चुकी हैं। यदि ऐसे दावेदारों को दूसरे वार्डों से मैदान में उतारा जाता है तो पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति भी बन सकती है। AR Live News

मेयर पद की गणित भी टिकट वितरण में अहम

उदयपुर नगर निगम में इस बार मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। इसलिए भाजपा में पार्षद प्रत्याशियों के चयन के साथ ही मेयर पद के संभावित समीकरणों को भी ध्यान में रखे जाने की चर्चा है। पार्टी के भीतर यह गणित भी चल रही है कि भविष्य में मेयर के चुनाव के दौरान कौन से पार्षद किस संभावित उम्मीदवार के पक्ष में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में पार्षद टिकट वितरण को केवल वार्ड स्तर का चुनाव नहीं, बल्कि मेयर पद की आगामी राजनीतिक रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। AR Live News

Raksha Bandhan greetings Sanjay Sharma Badgaon Udaipur

गुलाबचंद कटारिया की टीम के दावेदारों पर भी नजर

उदयपुर भाजपा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां पिछले नगर निगम चुनाव से अलग हैं। ऐसे में टिकट वितरण में पूर्व नेता गुलाबचंद कटारिया की राजनीतिक टीम से जुड़े दावेदारों को कितनी प्राथमिकता मिलती है, इस पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं की नजर है। AR Live News

कटारिया वर्तमान में संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए टिकट वितरण में उनकी प्रत्यक्ष भूमिका दिखाई देना संभव नहीं है। हालांकि, उनकी टीम से जुड़े स्थानीय नेताओं की पसंद और राजनीतिक समीकरणों को लेकर भाजपा के भीतर चर्चा बनी हुई है।

Raksha Bandhan greetings Girish Joshi Digvi Enterprises, Badgaon udaipur

मुख्य तथ्य

चुनाव: उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026
कुल वार्ड: 80
भाजपा में दावेदार: 650 से अधिक
दिनेश भट्ट: वार्ड 45 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन
नामांकन प्रक्रिया: 27 अगस्त 2026 से शुरू
नामांकन की अंतिम तारीख: 31 अगस्त 2026
मेयर पद: सामान्य वर्ग

पहले दिन उदयपुर जिले में 7 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन गुरूवार को नगर निगम उदयपुर सहित जिले की पालिकाओं में कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन उदयपुर नगर निगम में 2 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। भीण्डर और वल्लभनगर नगर पालिकाओं में 2-2 एवं फतहनगर सनवाड़ नगरपालिका में 1 उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका मावली और कानोड़ में पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

अवकाश के दिन नहीं हो सकेगा नामांकन

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इस बीच 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने तथा 30 अगस्त को रविवारिय अवकाश होने से उस दिन नामांकन पत्र जमा नहीं होंगे। 29 अगस्त शनिवार को नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढ़े: पिछला चुनाव और इस बार का चुनाव, भाजपा में कुछ बदला बदला सा है माहौल

हाथ से हाथ मिले, मन मिले तो बात बने: उदयपुर भाजपा की इस तस्वीर पर सबकी नजर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: BJP candidate listBJP nominationBJP RajasthanBJP Ticket DistributionDinesh Bhattgulabchand katarialatest news in hindilatest news udaipur nagar nigam chunav bjpMunicipal Corporation Election udaipur Nomination startRajasthan municipal electionrajasthan newsudaipur bjpUdaipur Municipal Corporation Election 2026Udaipur Municipal Elections 2026udaipur nagar nigam chunav bjpUdaipur Nagar Nigam ElectionUdaipur nagar nigam election Ticket Distributionudaipur news updateudaipur politicsWard 45 Udaipurपार्षद चुनाव 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .