पिछले 24 घंटों में झालावाड़ के बकानी में सवा चार इंच बारिश
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। सावन के अंतिम दिनों में भी उदयपुर में तेज बारिश का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तक कमजोर मानसून परिस्थितियां बने रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे प्रदेश में मानसून को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। | Rajasthan weak monsoon forecast | latest news udaipur monsoon

हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। इस दौरान झालावाड़ जिले के बकानी में सर्वाधिक 114 मिलीमीटर यानी सवा चार इंच बारिश दर्ज की गई।
आज से बारिश की गतिविधियों में कमी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, आज भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। | Rajasthan weak monsoon forecast

28 अगस्त से कमजोर रहेगा मानसून
28 अगस्त से आगामी एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कमजोर मानसून परिस्थितियां बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से बारिश को लेकर उदयपुर सहित मेवाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में किसानों और आमजन की चिंता बढ़ गई है।

पिछले 24 घंटों में यहां हुई भारी बारिश
- झालावाड़ बकानी 114 मिलीमीटर
- झालावाड़ पिरावा 92
- झालावाड़ सुनेल 85
- झालावाड़ झालरापाटन 77
- झालावाड़ रायपुर 74
- कोटा दीगोद 70
सितंबर के पहले सप्ताह में फिर बढ़ सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में दोबारा बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


