AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पैंथर हमले में 5 घायल: लगातार कर रहा हमला, ट्रेंकुलाइज टीम मौके पर

Lucky Jain by Lucky Jain
August 26, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-umarda-panther-attack-4-villagers-injured


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उमरड़ा में पैंथर का आतंक: 12 घंटे में महिला सहित 5 ग्रामीणों पर हमला, लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर से सटे उमरड़ा क्षेत्र में पैंथर (लेपर्ड) की दहशत बढ़ गई है। पिछले करीब 12 घंटों में पैंथर ने अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित 5 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। हमले के दौरान ग्रामीणों और पैंथर के बीच काफी संघर्ष हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पैंथर जंगल-पहाड़ी की ओर भाग गया। हमले में गंभीर घायल ग्रामीणों का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। वहीं पैंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। | panther attack umarda udaipurवीडियो में देखें पैंथर हमले में घायल ग्रामीणों की हालत-:

क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन विभाग ट्रेंकुलाइज टीम, कई वनकर्मी और हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर हैं। हैं। पैंथर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पैंथर ग्रामीणों पर लगातार हमला कर रहा है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गयी है। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया, जबकि ट्रेंकुलाइज टीम द्वारा पैंथर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही संभावित स्थानों पर 4-5 पिंजरे लगाए हैं।

पैथर हमले में उमरड़ा निवासी कालूलाल मीणा (50), लोगर मीणा (70), जग्गाजी (70), लोगरी बाई (56) और हितेश (21) घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों के बाद उमरड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग अकेले घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

घात लगाकर पैंथर ने किया हमला

पहला हमला मंगलवार शाम हुआ। उमरड़ा क्षेत्र की नाल में कुछ मकान बने हुए हैं और वहां से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता है। इसी दौरान एक पैंथर गाय का पीछा कर रहा था। गाय को बचाने के लिए एक ग्रामीण शोर मचाते हुए पैंथर के पीछे दौड़ा। ग्रामीण के पीछा करने पर पैंथर ने गाय को छोड़कर उसी पर हमला कर दिया। ग्रामीण और पैंथर के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दूसरा हमला आज बुधवार सुबह हुआ। इसी क्षेत्र में दो ग्रामीण नाल से सड़क की ओर पैदल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में घात लगाए बैठे पैंथर ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। पैंथर से बचने के लिए ग्रामीणों ने काफी संघर्ष किया। उनकी चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देखकर पैंथर जंगल और पहाड़ी की तरफ भाग गया।

तीसरा हमला आज बुधवार दोपहर हुआ। पैंथर ने महिला पर अटैक कर उसे गंभीर घायल कर दिया, इसके बाद एक युवक पर भी हमला कर उसे घायल किया है।।

घर से निकलने में भी डर रहे ग्रामीण

लगातार हमलों के बाद ग्रामीणों में वन्यजीव को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर अब घात लगाकर इंसानों पर हमला कर रहा है। ऐसे में नाल क्षेत्र में बने कच्चे-पक्के मकानों में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने के साथ-साथ घर के अंदर भी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग की टीम पैंथर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और संभावित स्थानों पर लगाए गए पिंजरों के जरिए उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsHirangmargri Policelatest news in hindileopard attackleopard attack in udaipurpanther attack in udaipurPanther Attack RajasthanPanther Attack VillagersPanther CagePanther TerrorRajasthanrajasthan forest newsrajasthan newsRajasthan Panther Newsudaipurudaipur forest departmentudaipur forest newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur PantherUdaipur Panther AttackUdaipur WildlifeUmarda Panther Attack

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .