खुशियां मातम में बदलीं
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर उदयपुर शहर के खेमपुरा चौराहे पर निकल रहे बारावफात के जुलूस में दर्दनाक हादसा हो गया। पटाखा चलाते समय पटाखे सहित लोहे की नली फटने से युवक की मौत हो गयी। हादसे के तुरंत बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। | Udaipur Barawafat procession accident
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि हादसे में मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद अनवर की मौत हुई है। बारावफात पर खेमपुरा से आ रहे जुलूस में सलमान पटाखे छोड़ रहा था। जुलूस खेमपुरा चौराहे पर था। सलमान ने लोहे के पाइप को कंधे पर रखकर नली ऊपर की ओर करते हुए उसमें पटाखा रखकर चलाया, लेकिन पटाखा पाइप में ही फट गया। इससे लोहे का पाइप फट गया और उसका टुकड़ा सलमान के गले में घुस गया, इससे सलमान की श्वास नली फट गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सलमान की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


