AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

5 इंच बारिश : पूर्वी राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 25, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur rain and Dewas Dam


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो दिन उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

उदयपुर। एआर लाइव न्यूज। कई दिनों की सुस्ती के बाद राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर के भाड़ौती में प्रदेश की सर्वाधिक 120 मिलीमीटर (करीब 5 इंच) बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 25 और 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। | Rajasthan Monsoon 2026 | latest news monsoon rajasthan

25-26 अगस्त को इन संभागों में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-26 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में उदयपुर संभाग सहित आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। | Rajasthan Monsoon 2026 | latest news udaipur monsoon

जोधपुर और बीकानेर संभाग में कमजोर रहेगा मानसून

पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर रह सकता है। इन क्षेत्रों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

 latest news monsoon rajasthan

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)

  • सवाई माधोपुर: भाड़ौती 120, भावरा 105, मित्रपुरा 74 , चौथ का बरवाड़ा 72
  • दौसा: राहुवास 105 , दौसा 95 , लालसोट 95 , निर्झरना 78
  • टोंक: अलीगढ़ 108 , ठिकरिया 80 , गलवा टैंक 77, उनियारा 73, मोतीसागर 71, गलवानिया बंध 70
  • डीग: सीकरी 102 , जुरहरा 67
  • अलवर: गोविंदगढ़ 82 , मालाखेड़ा 79
  • खेरथल-तिजारा: हरसोली 87, किशनगढ़बास 80
  • बूंदी: नैनवा 72 , केशवरायपाटन 67
  • झालावाड़: पचपहाड़ 67
  • धौलपुर: उर्मीलासागर 65
  • जयपुर: तुंगा 65
  • सवाई माधोपुर: ढील 67

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Eastern RajasthanEastern Rajasthan RainHeavy RainHeavy Rain RajasthanJaipur RainJaipur WeatherKota RainKota Weatherlatest news monsoon rajasthanRain Alertrajasthan MonsoonRajasthan Monsoon 2026rajasthan rainrajasthan weatherRAJASTHAN WEATHER UPDATESawai MadhopurSawai Madhopur Rainudaipur weatherweather update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .