AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन की जर्सी और पोस्टर का अनावरण

Lucky Jain by Lucky Jain
August 23, 2026
Reading Time: 1 min read
vedanta-zinc-city-half-marathon-2026-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में 6 सितंबर को होने वाली तीसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 की आधिकारिक जर्सी और पोस्टर का अनावरण किया गया। फील्ड क्लब से शुरू होने वाली यह मैराथन उदयपुर की झीलों, अरावली पर्वतमाला और ऐतिहासिक स्थलों के बीच आयोजित होगी। | vedanta zinc city half marathon 2026 udaipur

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, केंद्रीय जीएसटी के संयुक्त आयुक्त रोशन लाल, हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अमरेंदु प्रकाश, हिंदुस्तान जिंक और एनीबडी कैन रन के प्रतिनिधियों सहित खेल एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

5500 से अधिक पंजीकरण, हजारों धावकों के पहुंचने की उम्मीद

आयोजकों के अनुसार, पिछले वर्ष 27 राज्यों और कई देशों से करीब 7000 धावकों ने मैराथन में हिस्सा लिया था। इस वर्ष अब तक 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर श्रेणियों में 5,500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। आयोजकों को इस बार भी देश-विदेश से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।

मैराथन का उद्देश्य केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है। ‘वन रन, वन कम्युनिटी’ संदेश के साथ यह आयोजन पेशेवर धावकों, पहली बार दौड़ने वालों, परिवारों, विद्यार्थियों और कॉर्पोरेट टीमों को एक साझा मंच पर ला रहा है।

उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगा रूट

21 किलोमीटर की मुख्य दौड़ फील्ड क्लब से शुरू होकर फतेहसागर पाल, रोटरी क्लब, सनसेट प्वाइंट पार्क, नेहरू गार्डन और सहेलियों की बाड़ी जैसे प्रमुख स्थलों से होकर वापस फील्ड क्लब पहुंचेगी। 10 और 5 किलोमीटर के रूट भी विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

‘रन फॉर जीरो हंगर’ से जुड़ा सामाजिक संदेश

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन खेल, फिटनेस और सामाजिक बदलाव को जोड़ने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से ‘रन फॉर जीरो हंगर’ अभियान का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Tags: Anybody can runHalf Marathon UdaipurHindustan Zinc MarathonOne Run One CommunityRun for Zero HungerUdaipur Half MarathonUdaipur Marathon 2026Udaipur Running EventUdaipur sports newsVedanta Zinc City Half Marathon 2026Vedanta Zinc City MarathonZinc City Half Marathon

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .