उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक विश्वविद्यालय (Paher University) के इतिहास विभाग तथा पेसिफिक सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान एवं ज्ञान के विविध आधुनिक आयाम, विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त 2026 को होगी।
इस अवसर पर देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, इतिहासकारों एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की सहभागिता रहेगी। संगोष्ठी में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, विज्ञान, शिक्षा, संस्कृति तथा आधुनिक संदर्भों में इसकी प्रासंगिकता पर व्यापक अकादमिक विमर्श किया जाएगा।

