AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कल्पेश चन्द रजबार सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
August 20, 2026
Reading Time: 1 min read
kalpesh-chand-rajbar-honored-udaipur-independence-day


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वास्थ्य और पर्यावरण सेवा कार्यों को मिली सराहना

उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कल्पेश चन्द रजबार को सम्मानित किया गया। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की। | Kalpesh Chand Rajbar

जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राजकीय एवं निजी क्षेत्र की कुल 69 शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इनमें कल्पेश चन्द रजबार का नाम भी शामिल रहा।

रजबार को यह सम्मान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए सीड्स बॉल के माध्यम से जंगल विकसित करने के प्रयास तथा विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए दिया गया।

दो दशक से उदयपुर में सेवा कार्य

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नौगांव गांव में जन्मे कल्पेश चन्द रजबार पिछले करीब 20 वर्षों से उदयपुर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े हैं। वे गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मार्केटिंग हेड के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही आधार फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।

वर्तमान में वे हवेली परिवार के बीजोत्सव अभियान से भी जुड़े हैं। इस अभियान के तहत हजारों सीड्स बॉल के माध्यम से उदयपुर क्षेत्र में हरियाली और जंगलों का विस्तार करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य जागरूकता को बनाया अभियान

कल्पेश रजबार ने कैंसर, विशेषकर स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर, जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाए हैं। इसके अलावा वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों, पोषण, स्वस्थ एवं स्वच्छ भोजन और फिटनेस को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

स्कूली बच्चों को गुड टच-बैड टच और आवश्यक यौन शिक्षा की जानकारी देने, युवाओं एवं महिलाओं में पोषण जागरूकता बढ़ाने तथा ड्राइवर वर्ग के बीच एड्स जागरूकता अभियान चलाने में भी उन्होंने योगदान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान से जुड़े फिटनेस संदेशों के तहत उन्होंने मोटापे से मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयास भी किए।

सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा में योगदान

रजबार ने इमरजेंसी ट्रॉमा केयर यूनिट के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में योगदान दिया। आधार फाउंडेशन के साथ सड़क सुरक्षा अभियानों के तहत नियमित जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों के पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रेरित किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला सम्मान उनके स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सार्वजनिक सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

Tags: ar live newsBabulal Kharadigeetanjali medical college and hospitalGMCH UdaipurIndependence Day 2026Independence Day CeremonyKalpesh Chand RajbarKalpesh Rajbarlatest news in hindirajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Social Worker

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .