सीमा क्षेत्र कर संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम
जैसलमेर/फलौदी, एआर लाइव न्यूज। केंद्र सरकार के सीमा क्षेत्र कर संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत जैसलमेर और फलौदी में TDS (Tax Deducted at Source) जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बैंकिंग, सहकारी संस्थाओं और सरकारी विभागों से जुड़े कर्मचारियों को TDS प्रावधानों, कर कटौती, जमा प्रक्रिया और रिटर्न फाइलिंग के संबंध में व्यावहारिक जानकारी देना रहा। | TDS Awareness Workshop in Jaisalmer and Phalodi | TDS awareness workshops
कार्यक्रम का आयोजन आयकर आयुक्त, TDS जयपुर श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन तथा TDS जोधपुर की श्रीमती निधि नायर के निर्देशन में किया गया। |
जैसलमेर में दो TDS कार्यशालाएं
पहली कार्यशाला 17 अगस्त को जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में आयोजित हुई। इसमें बैंक के अधिकारियों और उससे संबद्ध शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में TDS कटौती, कर जमा करने की प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग और कर अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इसके बाद जिला वन संरक्षक कार्यालय, जैसलमेर में वन विभाग के लेखा एवं संबंधित कर्मचारियों के लिए दूसरी TDS जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभागीय स्तर पर TDS से संबंधित प्रक्रियाओं और अनुपालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर जानकारी दी गई। | TDS awareness workshops
फलौदी में सहकारी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
इसी क्रम में 18 अगस्त को फलौदी के जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में TDS जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। स्थानीय आयकर अधिकारी लक्ष्मीकांत बोहरा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सहकारी समितियों से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, लंबित कर मांग (Pending Demand) और कर अनुपालन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
TDS प्रावधानों और अनुपालन की दी गई जानकारी
कार्यशालाओं में आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला, दीपाराम धणदे और लक्ष्मीकांत बोहरा ने मुख्य वक्ताओं के रूप में TDS के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। अधिकारियों ने TDS की कटौती एवं जमा प्रक्रिया, रिटर्न दाखिल करने तथा समय पर कर अनुपालन सुनिश्चित करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया।
आयकर निरीक्षक श्री सतपाल यादव और आयकर निरीक्षक श्री जाकिर हुसैन खान ने भी प्रतिभागियों को TDS से जुड़ी सामान्य त्रुटियों, व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी।
Pending Demand और TAN से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा
कार्यशालाओं के दौरान संबंधित विभागों की लंबित मांग (Pending Demand), TAN से संबंधित समस्याओं और अन्य TDS अनुपालनों पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए समय पर कर अनुपालन करने और TDS संबंधी प्रक्रियाओं को सही तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। | TDS awareness workshops
सीमावर्ती क्षेत्रों में कर जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य
आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में करदाताओं तथा सरकारी संस्थानों को आयकर और TDS प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, कर अनुपालन की प्रक्रिया को सरल, प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
समापन पर बैंकिंग क्षेत्र, सहकारी संस्थाओं और वन विभाग के प्रतिनिधियों ने आयकर विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने इन जागरूकता कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की TDS एवं आयकर जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


