AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दलदल में फंसी स्कूल बसें, बच्चों की जान पर आयी आफत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 17, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur school bus carrying children got stuck on a waterlogged road in Titradi Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर शहर से सटे तितरड़ी क्षेत्र की घटना

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर से सटे तितरड़ी क्षेत्र में जयश्री नगर की रोड पर जलभराव और कीचड़ के कारण सोमवार को सेंट्रल एकेडमी स्कूल की दो बसें दलदल में फंस गईं। बसों में उस समय स्कूली बच्चे सवार थे। बसों के फंसने के बाद बच्चों को मुश्किल से नीचे उतारा गया और उनके लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस दौरान बच्चों की जान आफत में आ गयी। | udaipur Titradi school bus stuck in water | latest news udaipur Titradi school bus stuck in water | udaipur uda news

बारिश के बाद बनी दलदल की स्थिति

जानकारी के अनुसार आम्बाफला मुख्य सड़क से कोलामंगरी के बीच बनी रोड पर बारिश के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कच्ची सड़क पर पानी जमा होने से रास्ते पर कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई। इसी दौरान सेंट्रल एकेडमी स्कूल की दो बसें यहां से गुजर रही थीं, जो बीच रास्ते में फंस गईं।

बसों के फंसने से बच्चों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बाद में बच्चों को बस से सुरक्षित नीचे उतारा गया और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई। | School Bus Gets Stuck in Waterlogged Road, Children Rescued in udaipur

वीडियों में देखे मौके के हालात

हर बारिश में बढ़ जाती है क्षेत्रवासियों की परेशानी

तितरड़ी के निवर्तमान उपसरपंच मनोहरसिंह सिसोदिया ने बताया कि यह रोड आम्बाफला मुख्य सड़क से कोलामंगरी को जोड़ती है। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में मकान बने हुए हैं। बारिश के दौरान पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है और कच्चा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। | udaipur central academy school bus carrying children got stuck on a waterlogged road in Titradi

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क को पक्का कराने और पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करने के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

नेताओं और अधिकारियों से कई बार लगाई गुहार

एडवोकेट भूपेंद्रसिंह चुंडावत ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में यही समस्या दोहराती है। यह रोड 80 फीट रोड प्रस्तावित है। हर स्तर पर समस्या बताने के बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रोड व नाला बन जाए तो स्थायी समाधान हो सकता है। सड़क पर जलभराव और दलदल के कारण स्कूली बसों, दोपहिया वाहनों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।

उदयपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आती है सड़क

स्थानीय लोगों के अनुसार आम्बाफला मुख्य सड़क से कोलामंगरी के बीच की 80 फीट रोड उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के अंतर्गत आती है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने सड़क को पक्का कराने और बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में स्कूल बसों और स्थानीय लोगों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रमुख तथ्य

  • स्थान: तितरड़ी, उदयपुर, राजस्थान
  • घटना: सेंट्रल एकेडमी स्कूल की दो बसें दलदल में फंसीं
  • समस्या: जलभराव, कीचड़ और पानी की निकासी का अभाव
  • सड़क: आम्बाफला मुख्य सड़क से कोलामंगरी के बीच की रोड
  • प्रभावित: स्कूली बच्चे और स्थानीय राहगीर
  • स्थानीय मांग: सड़क को पक्का करने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग
  • संबंधित प्राधिकरण: उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: central academy udaipurChildren Rescued in udaipurrajasthan newsRoad ConstructionSchool BusSchool Bus Gets Stuck in Waterlogged RoadTitradi 80 Feet RoadTitradi NewsUDA udaipurudaipur development authorityudaipur local newsUdaipur newsudaipur uda newsWaterlogging

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .