AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला सुरक्षा पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी- ओम बिरला

Lucky Jain by Lucky Jain
August 17, 2026
Reading Time: 1 min read
kota-mahila-suraksha-samvad-om-birla-digital-library


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोटा,एआर लाइव न्यूज। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश की बेटियां आज शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, सुरक्षा और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए ऐसा सुरक्षित और संस्कारित समाज बनाना जरूरी है, जहां वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। | Kota Mahila Suraksha Samvad

कोटा शहर पुलिस और ब्लू डॉट डॉयलॉग संस्था की ओर से आयोजित ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सुरक्षा संवाद 2.0’ कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं से संवाद करते हुए बिरला ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद से अपराधों की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि कोटा देश का प्रमुख शिक्षा केंद्र है, जहां विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। ऐसे में शहर में सुरक्षित और परिवार जैसा वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बिरला ने महिला सुरक्षा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तथा ‘साइबर एंड वीमेन सेफ्टी’ हैंडबुक का विमोचन भी किया।

कोटा-बूंदी की हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी

बिरला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए कोटा-बूंदी की हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन कोचिंग और डिजिटल शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी दुर्व्यवहार या असहज स्थिति की तत्काल शिकायत करने की अपील की।

डीजीपी राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ अपने कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। विधायक संदीप शर्मा और विधायक कल्पना देवी ने भी महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता, संवाद और सामाजिक भागीदारी को जरूरी बताया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsDigital Library RajasthanKota Bundi Digital Librarykota latest newsKota Mahila Surakshakota newsMahila Suraksha Abhiyanom birlaRajasthanrajasthan newsSuraksha Samvad 2.0Women Safety KotaWomen Safety Rajasthanओम बिरलाकोटा न्यूजडिजिटल लाइब्रेरीमहिला सुरक्षामहिला सुरक्षा अभियानराजस्थान न्यूज

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .