AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वसुंधरा राजे फिर बनीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 17, 2026
Reading Time: 2 mins read
BJP National Executive list announced Three leaders from rajasthan in JP Nadda team


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

BJP New National Team 2026

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी। नई टीम में राजस्थान के दो प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। | latest news BJP New National Team 2026 |

राष्ट्रीय टीम में वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके साथ कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनजीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र शामिल हैं।

आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की गई

राजस्थान से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राष्ट्रीय संगठन में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद राजस्थान भाजपा में पूनिया की भूमिका का दायरा और बढ़ गया है। नई राष्ट्रीय टीम में कुल आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। | BJP New National Team 2026

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में कौन-कौन शामिल?

नितिन नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री शामिल हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बने हुए हैं, जबकि शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है। | BJP New National Team 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी देकर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। वहीं पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान के लिए क्यों अहम है भाजपा की नई टीम?

नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान से वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी जारी रखी गई है, जबकि पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

BJP New Team 2026: प्रमुख नियुक्तियां

  • नितिन नबीन — भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • वसुंधरा राजे सिंधिया — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • डॉ. सतीश पूनिया — राष्ट्रीय महामंत्री
  • बीएल संतोष — राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
  • शिव प्रकाश — राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री
  • सौदान सिंह — राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री
  • स्मृति ईरानी — राष्ट्रीय महामंत्री
  • पीयूष गोयल — राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: bjpBJP National Office BearersBJP National TeamBJP National Team 2026BJP New National Team 2026BJP New Team 2026BJP RajasthanIndian Politicslatest news in hindiNitin NabinNitin Nabin BJP TeamNitin Nabin New TeamRajasthan Politicssatish pooniaSatish Poonia National General Secretaryvasundhara rajeVasundhara Raje National Vice Presidentनितिन नबीनभाजपा नई राष्ट्रीय टीमवसुंधरा राजेसतीश पूनिया

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .