जिला परिषद सभागार, उदयपुर में होगी आरक्षण लॉटरी
उदयपुर एआर लाइव न्यूज। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम उदयपुर और जिले की पालिकाओं में वार्डों के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की लॉटरी सोमवार 17 अगस्त 2026 को निकाली जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में यह प्रक्रिया जिला परिषद सभागार, उदयपुर में होगी। | Udaipur ward reservation lottery
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निगम उदयपुर सहित जिले की नगरपालिका कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ के आम चुनावों के लिए वार्डों के वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी सोमवार सुबह 10:30 बजे जिला परिषद सभागार उदयपुर में निकाली जाएगी। | latest news Udaipur ward reservation lottery
लॉटरी प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का अवसर दिया जाएगा। | Udaipur ward reservation lottery | latest news Udaipur reservation lottery
मुख्य बिंदु
- स्थान: जिला परिषद सभागार, उदयपुर ।
- नगर निकाय वार्ड आरक्षण लॉटरी: सोमवार सुबह 10:30 बजे ।
- शामिल निकाय: नगर निगम उदयपुर, कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिकाएं ।
- आरक्षण: वर्गवार एवं महिला आरक्षण ।
- उपस्थित रहेंगे: जनप्रतिनिधि एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ।
यह भी पढे: मेवाड़ में निकाय प्रमुख और जिला प्रमुख किस वर्ग का व्यक्ति बनेगा
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

