AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार: आश्रम में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला

Lucky Jain by Lucky Jain
August 16, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-12-year-old-girl-rape-accused-arrested-ashram


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के मेवाड़ शक्ति कल्याण जय अंबे आश्रम में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नारायण दास उर्फ नारू (50) पुत्र पुनमराम, निवासी कुंभलगढ़, हाल उत्तरी सुंदरवास, को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। | Udaipur 12 Year Old Girl Rape in Ashram | udaipur crime news | udaipur live news

जांच अधिकारी एडि.एसपी मंजीत सिंह के अनुसार, मामले में आरोपी नारायण दास उर्फ नारू (50) पुत्र पुनमराम, निवासी कुंभलगढ़, हाल उत्तरी सुंदरवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी की बहन मेवाड़ शक्ति कल्याण जय अंबे आश्रम संचालिका बसंती वैष्णव की भूमिका की जांच की जा रही है। बच्ची द्वारा बताए गए पूरे घटनाक्रम के अनुसार हर पहलू की जांच की जा रही है।

बच्ची दो-ढाई महीने से गलत हरकतें और दुष्कर्म झेल रही थी

पुलिस जांच के अनुसार बच्ची की मां की मृत्यु हो चुकी है, जबकि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। बताया गया कि बच्ची पहले उदयपुर के एक अन्य अनाथ आश्रम / शेल्टर होम में रहती थी। उस शेल्टर होम के बंद होने के बाद परिजन उसे आयड़ स्थित इस आश्रम में छोड़ गए थे।

आश्रम संचालिका बसंती वैष्णव का भाई आरोपी नारायण दास अक्सर आश्रम में आकर रुकता था, आश्रम में एक दिन बच्ची को अकेला देख उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

जांच में सामने आया है कि आश्रम में बच्ची के साथ दुष्कर्म और गलत हरकतों का सिलसिला करीब दो से ढाई महीने से चल रहा था। बच्ची ने मदद की उम्मीद में इस बारे में आश्रम संचालिका को बताया था। लेकिन उसने बच्ची को चुप करा दिया। जिसके बाद बच्ची बेहद डरी हुई थी।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची का एक परिचित आश्रम पहुंचा। परिचित को देख बच्ची रो पड़ी और उसने उन्हें अपनी पूरी पीड़ा बता दी। परिचित ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

सीडब्ल्यूसी ने बच्ची की काउंसलिंग की

मामला सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) ने काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची को फिलहाल सरकारी आश्रय स्थल में भेजा गया है, जहां उसकी सुरक्षा और देखभाल की जा रही है। पुलिस बच्ची के पिता से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है।

आश्रम संचालिका की भूमिका की जांच

पुलिस ने आरोपी नारायण दास को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, आश्रम संचालिका बसंती वैष्णव की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

लोगों ने कहा ऐसा आश्रम बंद हो

घटनाक्रम से आक्रोशित लोगों ने कहा प्रशासन को इस कथित आश्रम की मान्यता रद्द कर इसे बंद करवा देना चाहिए और अगर यह फर्जी तरह से संचालित हो रहा था तो इस पर इस मामले के अलावा अन्य प्रावधानों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 12 Year Old Girl Rape caseayad udaipurBhupalpura Policelatest news in hindiMewar Shakti Kalyan Jai Ambe Ashram udaipurminor rape caseminor rape case in udaipurminor rape in udaipurRajasthanRajasthan Crime Newsrajasthan newsRape Case Udaipurudaipurudaipur 12 Year Old Girl Rape caseUdaipur breaking newsUdaipur Crime Newsudaipur latest newsudaipur live newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur police news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .