AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

स्वतंत्रता दिवस: राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 15, 2026
Reading Time: 2 mins read
state level Independence Day 2026 ceremony in Bikaner cm Bhajanlal


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर के डॉ.अरविंदर सिंह सहित कई लोगों को बीकानेर में हुए राज्य स्तरीय समारोह में सीएम ने किया सम्मानित

बीकानेर, एआर लाइव न्यूज। 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज शनिवार को राजस्थान सहित देश भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। राजस्थान में बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनी कार्य करने पर उदयपुर के अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ एवं पैनेशिया डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्सि डॉ.अरविंदर सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। | Bikaner state level Independence Day ceremony 2026

सीएम द्वारा डॉ. अरविंदर सिंह को सम्मानित करने के दौरान उनके दिव्यांगों के लिए किए गए सामाजिक कार्यों सहित शारीरिक विकलांगता के बावजूद दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल शिखर में शामिल खारदुगला दर्रे को पार कर बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को भी सराहा गया।

ध्वजारोहण के बाद समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 44 राज्य को सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्देश देता है। हमारी सरकार इसी संवैधानिक भावना के अनुरूप राजस्थान सिविल संहिता 2026 लाने की दिशा में काम कर रही है। इससे प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून सुनिश्चित किया जा सकेगा।

state level independence day 2026 dr arvinder singh honoured by cm bhajan lal sharma
डॉ. अरविंदर सिंह को सम्मानित करते मुख्यमंत्री

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, जल सुरक्षा, बिजली, सड़क, किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण,सामाजिक सुरक्षा, निवेश और विकसित राजस्थान-2047 को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। | Bikaner state level Independence Day | Independence Day 2026 Bikaner

happy independence day by hindustan zink

कानून-व्यवस्था पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत करने के लिए सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में जबरन पलायन और संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राजस्थान अशांत क्षेत्र कानून लाया गया है।

happy independence day by the digvi enterprises badgaon udaipur

विकसित राजस्थान 2047 का लक्ष्य

भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार 2047 तक विकसित भारत और विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने पचपदरा में 79459 करोड़ रुपये की लागत वाली राजस्थान रिफाइनरी परियोजना और माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना को राजस्थान के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

happy independence day by sanjay sharma badgaon udaipur

बिजली उत्पादन में राजस्थान की बढ़ती आत्मनिर्भरता

सीएम ने कहा कि कि राजस्थान बिजली खरीदने वाले राज्य से बिजली प्रदाता राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सौर ऊर्जा क्षमता में देश में प्रथम और अक्षय ऊर्जा क्षमता में दूसरे स्थान पर है। | Independence Day 2026 Bikaner

happy independence day by bhuvnesh vyas badgaon udaipur

बीएसएफ के ऊंट दस्ते ने किया विशेष प्रदर्शन

कार्यक्रम में मुख्य आरक्षक अजीत सिंह के नेतृत्व में बीएसएफ के ऊंट दस्ते द्वारा प्रदर्शन किया गया। राजस्थान के साथ ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से आए लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Independence Day ceremony 2026 Dr. Karni Singh Stadium Bikaner

परेड में पुलिस, होमगार्ड और स्काउट गाइड की टुकड़ियां शामिल

परेड में पंजाब पुलिस, हाड़ी रानी महिला बटालियन, जीआरपी, बीकानेर जिला पुलिस, आरएसी, केन्द्रीय कारागार, बॉर्डर होमगार्ड, अर्बन होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी प्रतीक ने किया। राजस्थान के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश से आए लोक कलाकारों ने मनोहारी लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

साथ ही, प्रदेश भर से आए स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर आर्मी बैण्ड, हाडी रानी महिला बटालियन पाईप बैण्ड, सेंट्रल बैण्ड एवं आदर्श विद्या मंदिर बीकानेर की ओर से आकर्षक बैण्डवादन की प्रस्तुति दी गई। 

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 80th Independence DayARTH Ceo dr arvinder singhBhajanlal SharmaBikaner 15 August 2026Bikaner Independence Day 2026Bikaner Latest Newsbikaner newsBikaner state level Independence Daycm bhajanlal sharmadr arvinder singhDr Karni Singh StadiumIndependence Day 2026Independence Day 2026 BikanerIndependence Day Awardsindependence day celebrationlatest news in hindipanacea disability rights activistPanacea Disability Rights Activist dr arvinder singhPresident Police MedalRajasthan Civil Code 2026rajasthan governmentRajasthan Independence Dayrajasthan latest newsrajasthan newsRajasthan PoliceRajasthan Police MedalRajasthan Police Medalsudaipur Dr Arvinder Singhudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .