AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोटा में तिरंगा यात्रा: ओम बिरला बोले- तिरंगा बलिदानों की पहचान

Lucky Jain by Lucky Jain
August 14, 2026
Reading Time: 1 min read
kota-tiranga-yatra-2026-om-birla flag off


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सशक्त और विकसित भारत का संकल्प हो लक्ष्य

कोटा,एआर लाइव न्यूज। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कोटा राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हर घर तिरंगा अभियान की प्रेरणा से आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। | Kota Tiranga Yatra 2026 OM Birla Flag-Off | kota news | om birla news

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित तिरंगा यात्रा मल्टीपरपज स्कूल से शुरू हुई। यात्रा गुमानपुरा, सूरजपोल गेट, कैथूनीपोल चौराहा, सुभाष सर्किल, सब्जीमंडी चौराहा, क्लॉथ मार्केट, गीता भवन मेन रोड, गीता भवन से रामपुरा लिंक रोड, खाई रोड, विवेकानंद सर्किल, अग्रसेन चौराहा और तरणताल के सामने से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

हजारों हाथों में लहराया तिरंगा

तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। कई लोग अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों ने पूरे कोटा को राष्ट्रगौरव के भाव से भर दिया।

kota-tiranga-yatra-2026-om-birla flag off

तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की पहचान : बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की पहचान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा और उस दौर की त्रासदी को देश कभी नहीं भूल सकता।

बिरला ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करने के साथ ही भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है। उन्होंने देशवासियों से तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

kota-tiranga-yatra-2026-om-birla flag off -1

स्वच्छ और हराभरा भारत बनाने का संकल्प

ओम बिरला ने कहा कि देश की प्रगति में योगदान देना आज प्रत्येक नागरिक की बड़ी जिम्मेदारी है। अपने शहर और गांवों को स्वच्छ एवं हराभरा रखना भी राष्ट्रसेवा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।

शहीद स्मारक पर वीरों को किया नमन

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शहीद स्मारक पहुंचने पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, जिलाध्यक्ष राकेश जैन, प्रेम गोचर, निवर्तमान महापौर राजीव अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और हजारों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Tags: Har Ghar TirangaIndependence Day 2026kota newsKota Tiranga YatraKota Tiranga Yatra 2026Lok Sabha Speaker Newslok sabha speaker om birlaloksabha speaker om birlaom birlaOm Birla Kotaom birla newsRajasthanrajasthan newsTiranga Yatra 2026Tiranga Yatra Kota

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .