शनिवार को उदयपुर में करेंगे रात्रि विश्राम
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में बैठक कर निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) और अलवर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। | Amit Shah Rajasthan Visit 2026 | amit shah udaipur Chittorgarh rajasthan visit
संबंधित जिला प्रशासन को मुख्य सचिव ने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। | Amit Shah Rajasthan Visit 2026

निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का होगा अनावरण
अमित शाह के निम्बाहेड़ा कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल, मंच, पार्किंग, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था और सफाई सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई है।
चित्तौड़गढ़ और अलवर के 1,877 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
दौरे के दौरान चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों के कुल 1,877 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण प्रस्तावित है। इससे दोनों जिलों में विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
‘जल अर्पण’ पहल के तहत 2,500 गांवों को लाभ
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ‘जल अर्पण’ को राजस्थान के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह जल जीवन मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। ‘जल अर्पण’ के तहत राजस्थान के 2,500 गांवों की 1,212 पूर्ण जल योजनाओं का शुभारंभ प्रस्तावित है। सरकार ने इस कार्यक्रम में सभी जिलों से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष रूप से भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, टोंक और पूर्वी राजस्थान के जिलों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। राजस्थान के सभी जिला कलेक्टर, जयपुर संभागीय आयुक्त और संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
इधर जिला कलेक्टर डॉ.मंजू व एसपी धमेंद्र सिंह की देखरेख में स्थानीय स्तर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शनिवार को उदयपुर आएंगे
अमित शाह दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार 15 अगस्त को रात 9 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आएंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह चित्तौड़ जिले के निम्बाहेड़ा में जेके सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाह राजस्थान दौरा: मुख्य बातें
- दौरे की तारीख: 16 अगस्त 2026
- प्रमुख स्थान: निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) और अलवर
- विकास कार्य: 1,877 शिलान्यास एवं लोकार्पण
- ‘जल अर्पण’ के तहत: 2,500 गांव
- पूर्ण जल योजनाएं: 1,212
- विशेष कार्यक्रम: अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का प्रस्तावित अनावरण
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


