16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 15 अगस्त की रात उदयपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह उदयपुर के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। | Amit Shah Udaipur Visit | Amit Shah Nimbahera chittorgarh visit
अमित शाह 16 अगस्त को उदयपुर से निम्बाहेड़ा (चित्तौड़) जाएंगे। यहां वे जेके सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से वापस उदयपुर लौटेंगे।
विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना होंगे
निम्बाहेड़ा कार्यक्रम पूरा करने के बाद अमित शाह उदयपुर लौटेंगे। इसके बाद वे विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना होंगे। | Amit Shah Udaipur Visit
अमित शाह का उदयपुर-निम्बाहेड़ा कार्यक्रम
- 15 अगस्त: रात में उदयपुर आगमन और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम।
- 16 अगस्त: उदयपुर से निम्बाहेड़ा प्रस्थान।
- निम्बाहेड़ा: जेके सर्किल पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण।
- कार्यक्रम के बाद: हेलीकॉप्टर से उदयपुर वापसी।
- इसके बाद: विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


