उदयपुर में सावन की झड़ी का इंतजार
उदयपुर। एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में 300 मिलीमीटर यानी करीब 12 इंच बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ के अलावा बूंदी और कोटा में भी अतिभारी बारिश हुई, जबकि बांसवाड़ा, बारां और डीडवाना-कुचामन में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। | Rajasthan heavy rain alert | udaipur monsoon latest update
वहीं, उदयपुर में मंगलवार को रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। शहर में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयसागर क्षेत्र में 37 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर की झीलों में अभी भी तेज पानी की आवक का इंतजार है। | Rajasthan heavy rain alert | udaipur monsoon 2026
पिछले 24 घंटों में झालावाड़ जिले में मानसून ने जमकर जोर दिखाया। सुनेल में 300 मिमी बारिश दर्ज होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके अलावा बकानी में 271 मिमी, पिरावा में 263 मिमी और रायपुर में 220 मिमी बारिश दर्ज की गई। | udaipur rajasthan monsoon latest update
झालावाड़ जिले में बारिश के प्रमुख आंकड़े (आंकड़े मिलीमीटर में)
- सुनेल 300 मिमी
- बकानी 271 मिमी
- पिरावा 263 मिमी
- रायपुर 220 मिमी
- झालरापाटन 135 मिमी
- झालावाड़ 114 मिमी
- मनोहर थाना 101 मिमी
- अकलेरा 91 मिमी
- गंगधार 76 मिमी
झीलों में तेज आवक का इंतजार,उदयपुर में हल्की बारिश
मंगलवार दोपहर बाद उदयपुर में कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। इससे तापमान और गर्मी के असर में कमी आई। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उदयपुर शहर में 6 मिमी, उदयसागर में 37 मिमी, झाड़ोल में 3 मिमी और अलसीगढ़ में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मेवाड़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की गई। इसके बावजूद उदयपुर की प्रमुख झीलों में अभी वैसी तेज पानी की आवक नहीं हुई है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। | Rajasthan heavy rain alert
12 अगस्त को राजस्थान के कई संभागों में भारी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की जरूरत है।
13 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी
पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त से राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज हो सकती है।
14 अगस्त से उदयपुर संभाग में बारिश कमजोर पड़ने के संकेत
14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
15 अगस्त से अधिकांश राजस्थान में बारिश घटने की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 अगस्त से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है। हालांकि राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
राजस्थान में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
पिछले 24 घंटों में झालावाड़ के सुनेल में 300 मिमी बारिश सबसे अधिक दर्ज की गई। इसके बाद बकानी में 271 मिमी, पिरावा में 263 मिमी और रायपुर में 220 मिमी बारिश हुई। बूंदी और कोटा जिले में भी कई स्थानों पर 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।
अन्य प्रमुख स्थानों पर बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)
- बूंदी – 145 मिमी
- कोटा दीगोद – 146
- कोटा रामगंजमंडी – 137
- कोटा सांगोद – 115
- बारां अंता – 98
- उम्मेदसागर – 73
- बांसवाड़ा दानपुर – 70
- डीडवाना-कुचामन नावा – 73
- कोटा चेचट – 71
- कोटा कनवास – 70
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


