AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जोधपुर में डाक विभाग का TDS जागरूकता सेमिनार, अधिकारियों को कर अनुपालन की दी जानकारी

Lucky Jain by Lucky Jain
August 11, 2026
Reading Time: 1 min read
jodhpur-post-office-tds-awareness-seminar-tax-compliance


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,एआर लाइव न्यूज। आयकर विभाग की ओर से डाक विभाग के पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, जोधपुर में सोमवार को TDS (Tax Deducted at Source) जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य डाक विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों को स्रोत पर कर कटौती (TDS) के प्रावधानों, अनुपालन प्रक्रिया और नवीनतम प्रक्रियात्मक नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन अपर आयकर आयुक्त निधि नायर तथा निदेशक डाक सेवा कर्नल सतीश कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में किया गया। सेमिनार में आयकर विभाग के अधिकारियों ने TDS से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला और आयकर अधिकारी दीपाराम धांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कर अनुपालन सुनिश्चित करने में आयकर विभाग तथा विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

TDS कटौती और जमा प्रक्रिया की दी जानकारी

सेमिनार के दौरान आयकर निरीक्षक जाकिर हुसैन खान ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से TDS से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों को विस्तार से समझाया। उन्होंने आयकर अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं, TDS कटौती एवं उसे समय पर जमा कराने की प्रक्रिया, आमतौर पर होने वाली त्रुटियों तथा TDS नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले ब्याज और दंडात्मक परिणामों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने विशेष रूप से समय पर TDS काटने, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कर जमा करने तथा TDS रिटर्न में सही एवं पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सवाल-जवाब सत्र में दूर की गईं व्यावहारिक शंकाएं

कार्यक्रम के अगले चरण में आयकर निरीक्षक श्री सतपाल यादव की ओर से प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने TDS से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याएं और सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रश्नों के जवाब देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

डाक और आयकर विभाग के बीच बेहतर संवाद

सेमिनार के माध्यम से डाक विभाग और आयकर विभाग के अधिकारियों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित हुआ। प्रतिभागियों को TDS प्रावधानों, कर अनुपालन की प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में होने वाले परिणामों के बारे में उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारी मिली।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य लेखाधिकारी सुरेश चन्द्र सुथार ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने सेमिनार के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले वरिष्ठ अधिकारियों, वक्ताओं और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Department of Posts JodhpurIncome Tax Department Jodhpurjodhpur newsjodhpur news rajasthanJodhpur TDS SeminarPost Office TDS AwarenessRajasthanrajasthan newsTax Deducted at SourceTDS Awareness Seminar JodhpurTDS Compliance

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .