AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की कर अनियमितताएं उजागर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 10, 2026
Reading Time: 2 mins read
Jaipur Commercial Tax Department


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर स्थित ओमेगा लीजर लाउंज प्राइवेट लिमिटेड की जांच में रेस्टोरेंट सेवाओं से संबंधित अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और रिवर्स चार्ज दायित्व का पालन नहीं करने के संकेत मिले

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी, अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), फर्जी बिलिंग और जीएसटी रिटर्न में कर देयता कम दर्शाने के मामलों के खिलाफ सप्ताहांत में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, पाली, चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत कई जिलों में सर्वे और जांच कार्रवाई की गई। Rajasthan Commercial Tax Department news | Rajasthan Commercial Tax Department GST Action

प्रारंभिक जांच में निर्माण, वस्त्र उद्योग, रेस्टोरेंट एवं आतिथ्य, सुरक्षा सेवाओं और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों में जीएसटी नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। कई मामलों में निरस्त पंजीकरण वाली फर्मों से खरीद, अपात्र ITC का दावा, फर्जी ITC और वास्तविक कर देयता से कम कर दर्शाने के संकेत मिले हैं।

उदयपुर में करदाता ने 11 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराई

उदयपुर स्थित ओमेगा लीजर लाउंज प्राइवेट लिमिटेड की जांच में रेस्टोरेंट सेवाओं से संबंधित अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और रिवर्स चार्ज दायित्व का पालन नहीं करने के संकेत मिले। कार्रवाई के दौरान करदाता ने करीब 11 लाख रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा कराई। | Commercial Tax Department launches a statewide GST crackdown in Udaipur and other districts

जोधपुर में 42 लाख की संभावित कर अनियमितता

जोधपुर जिले के ओसियां स्थित मारुधर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मामले में पात्रता से अधिक तथा अपात्र ITC के उपयोग का मामला सामने आया। प्रारंभिक जांच में करीब 42 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता चिन्हित की गई। जांच के दौरान करदाता ने लगभग 38-57 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराए।

पाली में फर्जी फर्मों से ITC लेने का मामला

पाली स्थित कृष्णा टेक्सटाइल में जांच के दौरान निरस्त और संदिग्ध फर्मों से प्राप्त ITC का मामला सामने आया। विभाग ने करीब 13-97 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता चिन्हित की। करदाता ने 1-50 लाख रुपये की कर राशि और दंड स्वेच्छा से जमा कराया तथा शेष राशि जमा करने के लिए समय मांगा।

चूरू के रतनगढ़ में 50 लाख रुपये के अपात्र ITC की जांच

चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स के मामले में करीब 50 लाख रुपये के अपात्र ITC का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में निरस्त पंजीकरण वाले करदाता से ITC लेने के संकेत मिले हैं। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

जयपुर में सिक्योरिटी सर्विस कंपनी पर कार्रवाई

जयपुर के वैशाली नगर स्थित कर्णी सेफ सिक्योरिटी सर्विसेज में अतिरिक्त ITC लेने और जीएसटी रिटर्न में कर देयता कम दर्शाने से जुड़ी अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान करदाता ने करीब 10-17 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराए।

श्रीगंगानगर में 82-80 लाख रुपये के फर्जी ITC का मामला

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ स्थित जेबी एंड कंपनी के खिलाफ जांच में करीब 82-80 लाख रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। विभाग के अनुसार]संबंधित कार्य से जुड़े भुगतानों को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सूचना दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बीकानेर में दो मामलों में सामने आई जीएसटी अनियमितता

बीकानेर जिले में भी अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। श्री राम के मामले में निरस्त पंजीकरण वाली फर्म से खरीद और संदिग्ध ITC से जुड़ी करीब 20 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता सामने आई। तावरी वायरॉन के मामले में बिक्री और स्टॉक से जुड़े लेन-देन, कर देयता के समायोजन तथा ITC के उपयोग में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। दोनों मामलों में विस्तृत जांच जारी है।

श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी ने जमा कराए 5.54 लाख रुपये

बीकानेर जिले के बज्जू स्थित श्री कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी की जांच में निरस्त पंजीकरण वाले करदाता से ITC लेने और पात्रता से अधिक ITC का दावा करने का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान करदाता ने करीब 5.54 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराए।

दस्तावेजों की जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार] सभी मामलों में संबंधित करदाताओं के लेखा अभिलेख, खरीद-बिक्री विवरण] जीएसटी रिटर्न और अन्य दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की संबंधित जोनल टीमों ने ये कार्रवाई सप्ताहांत के दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तहत की। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर चोरी, अपात्र ITC, फर्जी बिलिंग और अन्य जीएसटी अनियमितताओं के खिलाफ राज्यभर में अभियान जारी रहेगा।

मुख्य तथ्य एक नजर में

  • उदयपुर : करीब 11 लाख रुपये स्वैच्छिक जमा ।
  • जोधपुर: 42 लाख रुपये की संभावित अनियमितता; 38.57 लाख रुपये जमा ।
  • पाली: 13.97 लाख रुपये की संभावित अनियमितता ।
  • चूरू: करीब 50 लाख रुपये के अपात्र ITC का मामला ।
  • जयपुर: करीब 10.17 लाख रुपये स्वैच्छिक जमा ।
  • श्रीगंगानगर: करीब 82.80 लाख रुपये के फर्जी ITC का मामला ।
  • बीकानेर: करीब 20 लाख रुपये की संभावित अनियमितता वाले मामले की जांच ।
  • बज्जू, बीकानेर: 5.54 लाख रुपये स्वैच्छिक जमा ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsFake ITCGST Action RajasthanGST Investigation RajasthanGST Tax EvasionIneligible Input Tax CreditJB & Company Suratgarh Sri GanganagarKarni Safe Security Services Vaishali Nagar Jaipurlatest news in hindiMarudhar Construction Company Osian JodhpurOmega Leisure Lounge Private Limited Udaipurrajasthan commercial tax departmentRajasthan Commercial Tax Department newsrajasthan newsShri Krishna Construction Company Bajju BikanerUdaipur GST ActionUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .