हिस्ट्रीशीटर पर राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश में दर्ज हैं जानलेवा हमले व मादक पदार्थ तस्करी के 16 से अधिक गंभीर मामले
प्रतापगढ,एआर लाइव न्यूज। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद थाना क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लालसिंह राजपूत के सरकारी भूमि पर बने अवैध फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया गया है। | Pratapgarh police demolishes illegal farmhouse of history-sheeter Lal Singh Rajput | latest news Pratapgarh police
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक विशाल जाँगिड ने बताया कि जिले में अपराधियों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनके द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और पुलिस उप अधीक्षक अरनोद चंद्रोखर पालीवाल के निर्देशन में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। | Pratapgarh police demolishes farmhouse |
अपराधिक रिकार्ड
एसपी विशाल जाँगिड ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर लालसिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत निवासी रीछा के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश में कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें जानलेवा हमला, लड़ाई-झगड़ा, मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध फायर आर्म्स, एससी/एसटी एक्ट और राजकार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
आरोपी हाल ही में मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में मंदसौर जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने नौगावां से पडुनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर रीछा गांव स्थित सरकारी चरनोट (चारागाह) भूमि पर अवैध रूप से पक्का फार्म हाउस बनाकर कब्जा जमा रखा था। पुलिस द्वारा पत्राचार किए जाने पर तहसीलदार अरनोद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। | Pratapgarh police demolishes farmhouse
कार्रवाई का विवरण
तहसीलदार अरनोद की मौजूदगी में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर अवैध फार्म हाउस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा के साथ कोटड़ी, सालमगढ़, धमोतर, हथुनिया, रंठाजना एवं महिला थाना प्रतापगढ़ का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। एसपी जांगिड़ ने बताया कि आगामी दिनों में भी मादक पदार्थ तस्करों और गंभीर अपराधियों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर उन्हें कुर्क करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रहेगी। latest news Pratapgarh police
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


