उदयपुर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप : घर के बाहर आरोपियों ने तोडफोड़ की, बचाव में बाहर आयी महिला को स्कॉर्पियो से कुचला
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित कपिल विहार कॉलोनी में आज शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश ने पर खूनी रूप ले लिया। स्कॉर्पियो में आए आरोपियों ने कपिल विहार में रंजिशवश एक घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थर और डंडों से तोड़फोड़ की। जब बचाव में एक महिला घर के अंदर से दौड़ती बाहर आयी और स्कॉर्पियो वाले को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला से टक्क्र मार कुचल मार डाल और फरार हो गए। | udaipur woman killed scorpio hit pratapnagar | udaipur crime news | udaipur breaking newsसीसीटीवी फुटेज में देखें पूरी वारदात:-
गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना के सीसीटीवी फुटेज और मृतका के पुत्र की जानकारी के अनुसार आरोपियों को चिह्नित कर तलाश जारी है।
प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब 5.45 बजे की है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
घटना कैसे हुई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका कपिल विहार निवासी उर्मिला कुंवर बतायी जा रही है। उर्मिला कुंवर के बेटे के साथ कुछ लड़कों का विवाद चल रहा था। इसी के चलते आज शुक्रवार शाम दो थार और एक स्कॉर्पियो में कुछ आरोपी युवक उर्मिला कुंवर के घर के बाहर पहुंचे। उर्मिला कुंवर के घर के बाहर गाड़ियों के पत्थर और डंडों से तोड़-फोड़ की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने कॉलोनी में पहुंचते ही खड़ी गाड़ियों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर उर्मिला कुंवर घर से बाहर आईं। इसी दौरान कथित रूप से काली स्कॉर्पियो उनकी ओर बढ़ी और उन्हें जोरदार टक्कर मार उन्हें कुचलते हुए आरोपी फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक स्कॉर्पियो वाहन महिला को टक्कर मारते हुए और कुचलते हुए दिखाई देता है। फुटेज में टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद कपिल विहार और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस किन बिंदुओं पर कर रही जांच
- पुरानी रंजिश और विवाद की पृष्ठभूमि।
- तीनों वाहनों और उनमें सवार लोगों की पहचान।
- सीसीटवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण।
- प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक साक्ष्य।
- तोड़फोड़ और महिला की मौत के बीच घटनाक्रम की पूरी श्रृंखला।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


