AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर पंचायत व निकाय चुनाव : मतदाताओं का आंकड़ा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 5, 2026
Reading Time: 3 mins read
Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर निगम उदयपुर: 80 वार्ड, 415672 मतदाता और 406 मतदान केंद्र

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव के लिए 13,78,261 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, छह नगर निकायों में 4,72,609 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों और मतदाता सूची संशोधन की जानकारी दी। | Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026 | latest news Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026 \

उदयपुर पंचायत चुनाव 2026: मुख्य आंकड़े

  • कुल पंचायत समितियां: 20
  • ग्राम पंचायतें: 590
  • पंचायत समिति वार्ड: 318
  • ग्राम पंचायत वार्ड: 4,948
  • मतदान केंद्र: 1,593
  • कुल मतदाता: 13,78,261
  • पुरुष: 7,00000
  • महिला: 6,74,307
  • ट्रांसजेंडर : 4


किस पंचायत समिति में सबसे अधिक मतदाता हैं?

उदयपुर जिले की पंचायत समितियों में भिंडर सबसे आगे है, जहां 97,782 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके बाद:

मावली – 94,509
गोगुंदा – 86,793
वल्लभनगर – 86,282
घासा – 85,061
खेरवाड़ा – 84,441

वहीं, सलूम्बर (सुलाव) पंचायत समिति में सबसे कम 37,059 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

मतदान केंद्रों का होगा भौतिक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदान केंद्र सुरक्षित, सुगम और मतदान के लिए पूरी तरह उपयुक्त हो। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। | Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026

मतदाता सूची संशोधन कब तक होगा?

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार पंचायत समितियों की प्रारंभिक मतदाता सूची 29 जनवरी को प्रकाशित की गई थी, जबकि अंतिम सूची 25 फरवरी को जारी हुई। नगर निकायों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 24 मार्च से शुरू होकर 8 मई तक पूरा किया गया। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या हटाने के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक प्राप्त आवेदन भी निस्तारित किए जाएंगे।

उदयपुर नगर निकाय चुनाव 2026: 4.72 लाख से अधिक मतदाता

उदयपुर जिले की छह नगर निकायों में कुल 4,72,609 मतदाता मतदान कर सकेंगे। इसके लिए 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। | Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026 Voters

किन नगर निकायों में होंगे चुनाव?

  • नगर निगम उदयपुर
  • मावली
  • वल्लभनगर
  • भींडर
  • फतेहनगर–सनवाड़
  • कानोड़

(इन सभी निकायों में कुल 190 वार्ड हैं)।

नगर निकायों में मतदाता संख्या

कुल मतदाता: 4,72,609
पुरुष: 2,37,935
महिला: 2,34,655
ट्रांसजेंडर: 19

सबसे अधिक 4,15,672 मतदाता नगर निगम उदयपुर क्षेत्र में हैं, जहां 80 वार्डों के लिए 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अन्य नगर निकायों में मतदाता संख्या:

मावली – 8,118
वल्लभनगर – 8,277
भींडर – 13,739
फतेहनगर–सनवाड़ – 17,473
कानोड़ – 9,330

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Collector udaipur gaurav agarwallatest news Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026latest news Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026 VotersPanchayat election voter statisticsRajasthan local body elections 2026Rajasthan Panchayat Election 2026Udaipur election votersUdaipur Elections 2026Udaipur Gram Panchayat electionUdaipur Panchayat and Local Body Elections 2026Udaipur Panchayat and Local Body Elections 2026 VotersUdaipur Panchayat Election 2026Udaipur polling centresUdaipur rural electionUdaipur urban local body election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .