AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

GITS उदयपुर का ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का लोकार्पण

Lucky Jain by Lucky Jain
August 5, 2026
Reading Time: 1 min read
GITS Udaipur Orientation Program 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

800 से अधिक विद्यार्थियों का स्वागत

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (GITS), डबोक, उदयपुर में शैक्षणिक सत्र 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नव-निर्मित ‘मांगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम’ का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और गीतांजली परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक प्रणाली, अनुशासन, आधुनिक तकनीकी संसाधनों, नवाचार गतिविधियों, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण और छात्र जीवन से परिचित कराना था, ताकि वे अपने करियर की शुरुआत स्पष्ट दिशा और आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

बदलती तकनीक के दौर में निरंतर सीखना जरूरी: जे.पी. अग्रवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने कहा कि आज का युग तेजी से बदलती तकनीक और प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे समय में विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित न रहकर लगातार नई तकनीकों को सीखना और स्वयं को अपडेट रखना होगा।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी उपलब्धियां ही बड़ी सफलताओं का आधार बनती हैं। यदि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर उत्कृष्टता की सोच अपनाते हैं तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

GITS Udaipur Orientation Program 2026

नवाचार, निर्णय क्षमता और अनुशासन सफलता की कुंजी

विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. के.सी. सोडानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अकेले आगे बढ़ने से कभी घबराना नहीं चाहिए। जिन लोगों में स्वयं निर्णय लेने और आगे बढ़ने का साहस होता है, उनके पीछे भविष्य में लोग स्वयं जुड़ते चले जाते हैं।

AICTE आइडिया लैब और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलेगा नवाचार को बढ़ावा

संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्ना कुमार ने कहा कि GITS विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने के लिए अत्याधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, AICTE आइडिया लैब और MSME आधारित तकनीकी सुविधाएं विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, रिसर्च और उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्युनिकेशन स्किल, प्रॉब्लम सॉल्विंग और लीडरशिप स्किल विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गीता अग्रवाल, गीतांजली ग्रुप के वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, डायरेक्टर ऑपरेशंस अंकित अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Tags: AICTE Idea Lab GITSar live newsgeetanjali institute of technical studiesgeetanjali university udaipurGITS Admission 2026GITS Orientation Program 2026GITS Udaipurlatest news in hindiMangniram Agarwal Sports ComplexRajasthan Technical Education Newsudaipurudaipur education newsUdaipur Engineering CollegeUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .